दुनिया की सबसे लंबी मॉडल Ekaterina Lisina, टांगों ने बनाया 'रिकॉर्ड'

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 01:31 PM (IST)

भगवान ने दुनिया में हर इंसान को एक-दूसरे से अलग बनाया है। उसी तरह दुनिया में आपको हर तरह की हाइट वाले लोग मिल जाएंगे। किसी की हाइट बहुत ज्यादा कम होती है तो किसी की बहुत ज्यादा। अक्सर कम हाइट वाले लोग सोचते हैं कि काश उनकी हाइट ज्यादा होती है लेकिन लंबी हाइट वालों को भी कुछ मुसीबतों का सामना करना नहीं पड़ा। ऐसी ही कहानी है दुनिया की सबसे लंबी रूसी मॉडल इकाटेरिना लिसिना (Ekaterina Lisina) की, जिन्हें लंबी हाइट के कारण कई परेशानियां झेलनी पड़ी...

सबसे लंबी टांगों के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम  

रूसी मॉडल इकाटेरिना लिसिन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे लंबी टांगों के लिए अपना नाम दर्ज करवाया है। उनकी टांगों की लंबाई 4 फुट 3 इंच (European size 47 और UK size 12) है और उनकी पूरी हाइट 6 फीट 9 इंच है। वह दुनिया का सबसे लंबी मॉडल है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ekaterina Lisina (@ekaterina_lisina15)

2008 ओलंपिक में जीता कांस्य पदक 

मॉडलिंग से पहले इकाटेरिना बास्केटबॉल खेला करती थीं। बीजिंग में 2008 ओलंपिक में उन्होंने रूस की तरफ से बास्केटबॉल खेला था, जिसके लिए उन्हें कांस्य पदक भी मिला। मगर, साल 2014 में उन्होंने बास्केबॉल छोड़ मॉडलिंग में करियर बनाया। चूंकि वह 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना चाहती थी लेकिन लंबी हाइट के कारण इस खेल में अपना करियर बनाने की सोची।

कई दिक्कतों का करना पड़ा सामना

इकाटेरिना बताती हैं कि लंबी हाइट के कारण उन्हें कपड़े, जूते लेने में काफी दिक्कत आती थी। कई बार तो  14 फुट के आकार वाले पैर में फिट होने के लिए मेल शूज पहनने पड़ते थे। बढ़ती उम्र के साथ उन्हें कपड़े, ट्राउजर्स के लिए काफी दिक्कत होती थी। यही नहीं, वह प्लेन या कार में फिट नहीं हो पाती इसलिए वो सिर्फ Nissan Murano में ही सवारी करती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ekaterina Lisina (@ekaterina_lisina15)

हाइट की वजह से डेटिंग में होती है दिक्कत

सिर्फ रोजमर्रा की चीजें ही नहीं इकाटेरिना को लंबी हाइट के कारण डेटिंग में भी काफी दिक्कत होती थी। हालांकि अब वह अपनी हाइट के हिसाब से डेटिंग एप के जरिए डेट करती हैं। बता दें कि वह एक सिंगल मॉम भी है और प्रेगनेंसी को उन्होंने बहुत एंजॉय किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ekaterina Lisina (@ekaterina_lisina15)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static