बिना खंभों के खड़ा है दुनिया का यह सबसे बड़ा गोल्डन मंदिर

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 12:35 PM (IST)

भारत में घूमने के एक से बढ़कर एक खूबसूरत मंदिर हैं। कुछ मंदिर सोने तो कुछ संगमरमर के बने होने के कारण मशहूर हैं। आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। यह प्राचीन ग्लोबल विपस्सना मंदिर भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। सोने के बना होने के कारण यह पर्यटकों के आकर्षण का बनता जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ और बातें।

इस प्राचीन मंदिर को गोराई क्रीक और अरब सागर के बीच एक प्रायद्वीप पर बनाया गया है। ग्लोबल विपस्सना पगोडा को महाराष्ट्र के आकर्षण का केंन्द्र माना जाता है। इस मंदिर को बनाने के लिए बड़े पत्थरों और सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसके बड़े-बड़े स्तंभों को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।

अपनी अनोखी बनावट के कारण इस मंदिर को विश्व रिकॉर्ड में जगह दी गई है। इस मंदिर में बनी गैलरी में आप बुद्ध के समय की और कई पेंटिंग देख सकते हैं। इस मंदिर की नक्काशी देखकर आपको चीन की कलाकारी की याद आ जाएगी। इस मंदिर में बने हॉल में करीब 8000 लोग एक साथ आराम से बैठ सकते हैं।

इस मंदिर में बने हॉल की खासियत यह भी है कि इसे बिना पिलर के बनाया गया है, जोकि 61300 वर्गफुट तक फैला है। इसकी गुंबद छत 86 फुट ऊंची है और यहीं पर बुद्ध के अवशेष रखे हुए हैं। इसके अलावा आप यहां बुद्ध की लंबी प्रतिमा को देख सकते हैं, जिसे खासकर संगमरमर पत्थर से बनाया गया है।

इस मंदिर का बेल टावर और टॉवर बर्मी में वास्तुकला का अद्भुत नमूना देख सकते हैं। इस मंदिर के शिखर को बड़ी क्रिस्टल के साथ सजाया गया है। इस मंदिर के शिखर पर ही असली सोने का काम किया गया है। बाकी जगहों पर सिर्फ सोने का पानी चढ़ाया गया है। इस मंदिर के म्यांमार गेट पर भी आप नक्काशी देख सकते हैं।

Punjab Kesari