दुनिया की सबसे मोटी महिलाएं, वजन सुनकर रह जाएंगे हैरान, एक ने इतने मोटापे में ही पैदा किया बच्चा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 04:16 PM (IST)

मोटापा एक ऐसा रोग है जो अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। इसे समय पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है नहीं तो इसे काबू करना मुश्किल हो जाता है हालांकि कई बार मोटापा कुछ हैल्थ कंडीशन के चलते बढ़ता जाता है। ऐसे लोगों के लिए जीना किसी सजा से कम नहीं होता। आज के इस पैकेज में हम आपको उन्हीं महिलाओं के बारे में बताते हैं जो दुनिया की सबसे मोटी महिलाओं की लिस्ट में शामिल थी। इतना भारी भरकम शरीर लेकर ये कैसी जीती थी इस बारे में सोचकर ही आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

500 किलो वजनी इमान अहमद  (Eman Ahmed)

इमान अहमद का नाम सबसे मोटी महिलाओं में शामिल था। उनका रिकॉर्डिड वजन 500 किलो था और साल 2017 में 37 साल की उम्र में किडनी फेलियर की वजह से उनकी मौत आबू धाबी में हो गई।अक्सर वजनी लोगों किडनी या हार्ट से जुड़ी दिक्कत के चलते अपनी जान गंवा बैठते हैं। इमान जब पैदा हुई थी तभी उनका वजन 5 किलोग्राम था और उम्र के साथ यह बढ़ता गया।

PunjabKesari

390 किलो की एमजैड फ्लफ  (MZ fluff)

फ्लफ जिनका वजन 390 किलोग्राम हैं और इन्हें फैटी इंटरटेनर के तौर पर जाना जाता है। आपको बता दें कि फ्लफ एक प्लस साइज मॉडल भी हैं और इसी पेशे से वह पैसे कमाती हैं। फ्लफ को अपने मोटापे से प्यार हैं और वह खाने से परहेज बिलकुल नहीं करती। सोशल मीडिया में उनकी अच्छी खासी फैन फोलोविंग भी है।

PunjabKesari

317 किलो की मोनिका रिलेय (Monica Riley)

मोनिका रिलेय का सपना सबसे मोटी औरत बनने का था हालांकि उनका वजह 317 किलो था और उन्हें सबसे मोटी औरत का रिकार्ड बनाने में उनके पति उनकी हैल्प भी कर रहे थे। मोनिका दिन की 10 हजार कैलोरी लेती थी हालांकि मौनिका ने जब प्रेग्नेंसी कंसीव की तो उन्होंने अपना 90 किलो वजन घटाया भी है क्योंकि वह वजन के चलते दो बार मिसकेरेज का सामना कर चुकी थी और आगे वह ऐसा नहीं चाहती थी है ना शॉकिंग बात की इतनी मोटी महिला ने बच्चा पैदा किया। हालांकि अब मोनिका अपना वजन घटाने पर फोक्स कर रही हैं।

PunjabKesari

346 किलो की चेरिटी पीयिरस (Charity Pierce)

चेरिटी पीयिरस का वजन 346 किलो ग्राम की थी हालांकि अब उनके ट्रांसफोर्म बॉडी को देखकर शायद आप भी धोखा खा जाए क्योंकि उनका वजन अब काफी कम हैं। चेरिटी जब 38 साल की थी तो उन्हें 21 साल के लड़के से प्यार हो गया और वह उनसे शादी करना चाहती थी और उसके लिए अपना वजन  घटाना चाहती थी लेकिन सर्जरी पहला विकल्प नहीं था उसके लिए पहले चेरिटी ने कड़ी मेहनत की और अपना वजन घटाया उन्होंने अपना करीब 227 किलो वजन घटाया। अब वह कुछ ऐसी दिखती हैं।

PunjabKesari

272 किलो की अबर रेचडी (Amber Rachdi)

अबर कभी 272 किलो की थी जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियां थी उसी को देखते हुए अबर ने पहले182 किलो के करीब वजन घटाया फिर धीरे धीरे और वजन कम किया। आज उनकी पहले और अब की लुक में जमीन आसमां का फर्क है।

PunjabKesari

जो भी हैं भई मोटे व्यक्ति के लिए उठना बैठना यहां तक की सोना तक सजा के बराबर हो जाता है क्योंकि इतना ज्यादा वजन ना तो इन्हें चलने देता हैं और सोने। यह शरीर के बाकी अंगों को अंदर ही अंदर खराब कर देता हैं इसलिए इस पर समय रहते कंट्रोल कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static