दुनिया के 8 सबसे आलीशान होटल, 1 रात की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2018 - 11:24 AM (IST)

घूमने फिरने के शौकीन लोग हर बार नई जगह पर जाना पसंद करते हैं। नई जगह पर जाने के साथ ही वह ठहरने के लिए भी महंगे और सभी सुविधाओं वाले होटलो का चुनाव करते हैं। कुछ लोगों को मंहगे और आलीशान होटलों में रहने का शौक होता है। अगर आप भी आलिशान होटलों में रहने के शौकिन हैं तो आज हम आपको दुनिया के सबसे आलीशान होटलों के बारे में बताएंगे। यहां आपको शाही ठाठ और हर तरह की लग्जरी सेवा मिलेगी। तो आइए जानते है देश-विदेश के इन खूबसूरत और लग्जरी शाही होटल्स और उसमें 1 दिन रूकने के रेंट के बारे में।

 

1. द अपार्टमेंट, द कनॉट हॉटल, लंदन


इस होटल की यह खासियत है कि यहां पर आप किसी भी समय पर गर्मा- गर्म खाना खा सकते हैं। यहां आपको पैंट हाऊस, फर्नीचर, आर्ट सब कुछ यूनिक देखने को मिलेगा। जो लोगों अलग तरह का खाना खाने के शौकिन हैं उनके लिए द अपार्टमेंट, द कनॉट हॉटल बेस्ट है। एक रात इस होटल में ठहरने के लिए 24,600 डॉलर किराया देना पड़ता है।

 

2. रॉयल स्वीट, होटल प्लाजा एथन, पैरिस


रॉयल स्वीट, होटल प्लाजा एथन से आप एवेन्यू मौनटैंग और एफिल टावर का मजा ले सकते हैं। इस होटल में चार बैडरूम, चार बाथरूम, डाइनिंग रूम, किचन और कई सारे सिटिंग रूम्स हैं जिसमें 10 गेस्ट रह सकते हैं। यहां एक रात रहने के लिए 27,000 डॉलर चुकान पड़ते हैं।

 

3. द स्काई विला, पाम कैसिनो रिसॉर्ट, लास वेगास


अमेरिका में स्थित इस होटल के आसपास का नजारा बहुत सुंदर है। आप यहां पर मसाज का आनंद भी ले सकते हैं। यहां एक रात रुकने की कीमत - 40,000 डॉलर है।

 

4. पैंट हाउस स्वीट, होटल मार्टिनेज, फ्रांस


यह होटल इतना सुंदर है कि साउदी शेख ने यहां पांच साल ठहरने की पेशकश की थी। पैंटहाउस स्वीट, होटल मार्टिनेज में 7 मजिलें हैं। अगर आप इस होटल में एक रात रहना चाहते हैं तो 41,300 डॉलर देने पडेंगे।

 

5. महाराजा पवेलियन, राज पैलेस होटल, जयपुर


यह भारत का सबसे फेमस और मंहगे होटल में से एक है। इस होटल में सोने के पलंग और चांदी का सामान है। 45,000 डॉलर देकर आप एक रात इस होटल में ठहर सकते हैं।

 

6. द रॉयल विला, एथेन्स, ग्रीस


द रॉयल विला होटल में इनडोर और आउटडोर पूल हैं। इसके टैरेस पर कॉकटेल पार्टी करने की जगह के साथ ही प्राइवेट मसाज एरिया भी है। 47,000 डॉलर किराया देकर आप एक रात इस होटल में ठहर सकते हैं।

 

7. हिलटॉप एस्टेट, लॉकाला आईलैंड रिसॉर्ट, फिजी


इस होटल में आपको खुद का कुक, शॉफर और नैनी जैसी सुविधाएं भी मिलती है। सुख- सुविधाओं से भरे इस हॉटल में एक रात रहने के लिए 55,000 यूएस डॉलर देने पडते हैं।

 

8. रॉयल पैंटहाउस स्वीट, होटल प्रेजिडेंट विल्सन, स्विट्जरलैंड


ये संसार का सबसे आलिशान और महंगा होटल है। इस होटल में एक रात रहने के लिए 60,000 डॉलर देेने पडेंगे।


 

Punjab Kesari