दुनिया की 6 सबसे बड़ी मस्जिदें, खूबसूरती में भी नहीं हैं किसी से कम

punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2017 - 05:48 PM (IST)

दुनिया में घूमने लायक बहुत-सी खूबसूरत जगहें हैं। अक्सर लोग घूमने के लिए हिल स्टेशनों या बीच पर जाते हैं लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों के बारे में बताएंगे जहां की खूबसूरती देखने के बाद आप वहां एक बार जरूर जाना चाहेंगे। आइए जानिए ऐसी ही कुछ मस्जिदों के बारे में

1. जुमा मस्जिद, मॉस्को
मॉस्को देश में स्थित जुमा मस्जिद की इमारत दुनिया में सबसे बड़ी है। इसका निर्माण साल 1904 में हुआ था और इसे कैथीड्रल मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। यहां ईद के दिन करीब 10,000 लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं।

2. अल हरम मस्जिद, मक्का
यह मस्जिद मक्का में साढ़े तीन लाख वर्गमीटर में फैली हुई है। इस मस्जिद का निर्माण 16वीं सदी में हुआ है और इसके 9 मिनार हैं।

3. पैंगबर मस्जिद, मदीना
मदीना में स्थित यह मस्जिद इस्लाम का दूसरा सबसे पवित्र स्थल है और इसका निर्माण 622 ई. में हुआ था। इस मस्जिद में पैंगबर मुहम्मद की कब्र है और यह मस्जिद इतनी बड़ी है कि यहां एक साथ 6 लाख लोग नमाज पढ़ सकते हैं।

4. अल अक्सा मस्जिद, येरूशलम
इस मस्जिद का निर्माण 717 ई. में किया गया था और इसका गुम्बद सोने से बना हुआ है। 

5. हसन मस्जिद, कासाब्लांका
यह मस्जिद अटलांटिक सागर पर स्थित है और इसका निर्माण साल 1933 में किया गया था। इस मस्जिद की मीनार करीब 210 मीटर ऊंची है।

6. जामा मस्जिद, दिल्ली
दूसरे देशों की ही नहीं बल्कि दिल्ली की जामा मस्जिद भी दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में शामिल है। इस मस्जिद का निर्माण 1656 में मुगल सम्राट शाहजहां ने करवाया था। इस मस्जिद में भी एक बार में करीब 25,000 लोग नमाज अदा कर सकते हैं।


 

Punjab Kesari