दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत झीलें, एक बार जरूर लें इनका नजारा

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2017 - 12:10 PM (IST)

दुनिया में कई देश हैं जोे अपनी अलग-अलग खासियत की वजह से मशहूर हैं। ऐसे ही कुछ देश हैं जहां खूबसूरत झीलों का नजारा देखने को मिलता है। इन खूबसूरत झीलों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। आइए जानिए ऐसी ही कुछ झीलों के बारे में 


1. लेक ऑफ द ओजार्क्स
अमेरिका देश में तीन झीलें हैं जिसमें से लेक औफ द ओजार्क बहुत फेमस है। यह झील दिखने में जितनी खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी है। यहां बहुत ऊंची लहरें उठती है जिस वजह से यहां बोटिंग करना काफी खतरनाक है फिर भी लोग यहां मस्ती करने आते हैं।

2. फाइव फ्लौवर लेक
यह झील चीन देश के जिउझाएगोऊ घाटी में स्थित है और यह दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। इस झील की खासियत यह है कि इसमें गहरे हरे, नीले, पीले और लाल रंग की परत देखने को मिलती है जो देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। इसी वजह से इसका नाम भी फाइव फ्लौवर झील रखा गया।

3. ब्लेड झील
यह खूबसूरत झील स्लोवेनिया में स्थित है और चारों तरफ से हरे जंगलों से घिरी हुई है। इसके बीचों-बीच एक चर्च है जहां हर साल चैंपियनशिप का आयोजन होता है। इसी वजह से यह झील पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

4. लीड प्लूट गुफा झील
चीन की यह झील दुनिया की सबसे पुरानी झीलों में से एक है। इसकी खोज साल 792 में की गई थी। गुफा के अंदर बनी रंग-बिरंगी यह झील बेहद खूबसूरत है।

5. डल झील
सिर्फ विदेशों में नहीं भारत में भी एक बहुत खूबसूरत झील है। कश्मीर की इस डल झील को यहां का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह झील चिनार के 4 पेड़ों से घिरी हुई है जो बहुत ही खूबसूरत है।


 

Punjab Kesari