इस केक को खाते भी हैं और पहनते भी हैं, दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी ऐसी Cake Dress

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 03:12 PM (IST)

बर्थडे से लेकर वेडिंग एनिवर्सरी तक केक का अहम रोल होता है। केक चीज ही ऐसी है जिसे खाकर कभी मन नहीं भरता है। आज हम ऐसे केक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप खा भी सकते हैं और पहन भी सकते हैं, इसे  देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है। चलिए जानते हैं इस अजीबो गरीब केक की क्या है खासियत।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)


चर्चा में बने हुए इस केक को बनाया है स्विट्जरलैंड में नताशा कॉलिन किम फाह ली फोकास नाम की एक बेकरी ने।  स्विस वर्ल्ड वेडिंग फेयर में प्रदर्शित किए गए इस केक का वजन 131.15 किलोग्राम है, जिसे वेडिंग ड्रेस के रूप में तैयार किया गया है।


नताशा स्वीटीकेक्स नाम से एक बेकरी चलाती हैं जो कस्टम केक बनाने में माहिर है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में इस केक को बेक किया था। इस केक को ना सिर्फ प्रदर्शित किया गया बल्कि उसे काट कर सभी को बांटा गया है। 


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से इस अनोखे वीडियो को शेयर किया है, जिसमें एक लड़की व्हाइट कलर की केक ड्रेस पहनती हुई दिखाई दे रही है। देखने में यह सिंपल आउटफिट लग रहा है, लेकिन बाद में पता चलता है कि ये एक केक है। 


कई लोग ड्रेस से केक के पीस काटते हुए नजर आ रहे हैं।  केक के साथ किया गया ये एक्सपीरियंस लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। बेकर ने बताया कि यह विचार उनके दिमाग में तब आया जब वह  शादी के केक को सजा रही थी। उन्होंने सोचा कि ये कितना अच्छा होगा कि शादी की पूरी पोशाक ही केक से बना दी जाए। 


नताशा ने सबसे पहले अपनी छोटी बेटी के लिए ये केक वाली ड्रेस तैयार की। उन्होंने कहा कि   यह प्रयास मेरे लिए एक चुनौती थी और आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करना अच्छा है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का सवाल है कि लड़की ने इतना भारी केक कैरी कैसे किया है। 

Content Writer

vasudha