दुनिया का सबसे अनोखा शहर जो बसा है तेल के ऊपर

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 11:19 AM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): दुनिया में आपने ऐसे बहुत-से शहर देखें होंगे जो पानी और पहाड़ों के ऊपर बसे हैं लेकिन कभी आपने एक ऐसा शहर देखा है जो सिर्फ तेल के ऊपर बसा है। अगर आपका जवाब नहीं में हैं तो आज हम आपको बताएंगे इस शहर के बार में। दरअसल, इस शहर का नाम नेफ्ट डासलैरी है जो अजरबैजान की राजधानी बैकू से करीब 100 किलोमीटर दूर है। 

इस शहर की शोभा अत्यंत सुंदर है | इस शहर में कम से कम 3000 लोग रहते हैं और यहां के लोगों के पास हर तरह की सुविधाएं मौजूद है।। कई लोग इस एरिया को लैंड ऑफ फायर कहते हैं। हालांकि, प्राचीन इतिहास से इतर मॉडर्न टाइम में 1870 से यहां तेल निकालने का काम शुरू हुआ। तब इस क्षेत्र में रूस का कब्जा था। फर्स्ट वर्ल्ड वार के वक्त भी अजरबैजान से भारी मात्रा में तेल की खपत होती थी।

यह शहर बहुत समय से तेल बेचता है और तेल का निर्यात भी करता है। यहां पर तेल इतना है कि आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। 
 

Punjab Kesari