पूरा साल बर्फ से ढका रहता है यह शहर, -17 डिग्री तक पहुंच जाता है तापमान

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 12:46 PM (IST)

कई लोगों को घूमने का बहुत शौंक होता है। वे अक्सर ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां उन्हें बर्फ देखने को मिले। ज्यादातर भारतीय लोग स्नो फॉल देखना पसंद करते हैं और इसके लिए वे हिमाचल प्रदेश जाते हैं जहां साल के 1-2 महीनें बर्फ पड़ती है। कभी-कभी बर्फ पड़ती देखना अच्छा लगता है लेकिन जब सारा साल ही बर्फ पड़े तो इससे वहां रहने वाले लोगों के लिए परेशानी पैदा हो जाती है। आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताएंगे जहां सारा साल बर्फ पड़ती है और यहां हर एक चीज बर्फ से ही बनाई गई है। आइए जानिए इस जगह के बारे में 

- चीन देश के हार्बिन शहर में पूरा साल बर्फ पड़ती है। यहां जनवरी के महीने में एक फैस्टीवल भी मनाया जाता है जिसमें पूरे शहर को बर्फ से सजाया जाता है।

- इस फैस्टीवल में हिस्सा लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और बर्फ के बड़े-बड़े ढांचे बनाते हैं।

- यह फैस्टीवल करीब 1 महीने तक चलता है और लोग इसमें खूब बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

- वैसे तो यहां सारा साल ही बर्फ पड़ती है लेकिन सर्दियों में यहां का तापमान -17 डिग्री तक चला जाता है लेकिन घूमने के शौकिन लोग यहां का नजारा लेने आते हैं।

 

Punjab Kesari