New Zealand का अजीब शहर जहां पर है ब्रा की दीवार, दूर-दूर से लोग आते हैं इसका दीदार करने

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 02:20 PM (IST)

ब्रा वैसे तो महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी चीज मानी जाती है। ये दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला अंडरगारमेंट भी है। लेकिन हमारे देश में इस छुपाकर रखने की सलाह दी जाती है। यहां कि अगर घर की छत पर इस सुखाया जा रहा है तो भी किसी कपड़े से इसे ढकने को कहा जाता है। लेकिन क्या यकीन करेंगे कि दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर एक तार है जिसमें इतनी सारी ब्रा खुले में टंगी है उसने ब्रा की दीवार की शक्ल ले ली है। हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड में कार्ड्रोना (Cardrona) की...

बड़ी हैरान है ये इस फेंस के पीछे की कहानी

इस फेंस के पीछे की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। साल 1999 में सबसे पहली बार क्रिसमस और न्यू ईयर के बीच में सबसे पहले पहली बार इस फेंस पर चार ब्रा को बंधा पाया गया। ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं पास के पब में न्यू ईयर मनाने आईं होंगी, उन्होंने नशे में चूर होने की वजह से रात को ब्रा यहां बांध दिया होगा। ये बात हवा की तरह फैली कि जहां पर पहले यहां पर 4 ब्रा थे, वहीं फरवरी 2000 तक इसी फेंस पर ब्रा की गिनती 60 पहुंच गई थी।

 पता नहीं चला ब्रा बंधने के पीछे का रहस्य

ऐसा क्यों हुआ और रातों-रात ऐसा काम कौन रहा था, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला था। धीरे-धीरे ब्रा की गिनती इतनी बढ़ गई कि ये एक टूरिस्ट स्पॉट बन गया। लोग दूर-दूर से इस जगह को देखने के लिए आने लगे। कई लोगों को के लिए ये बात एक आपत्ति थी। एक बार को तो साल 2000 में ही अक्टूबर में क्वीन्सलैंड लेक्स जिले के सराकर ने सभी ब्रा को हटवाया थे। बता दें इस सरकार ने करीब डेढ हजार ब्रा को हटाया गया। लेकिन ‌फिर से इन ब्रा की गिनती कुछ दिनों बाद वापस से बढ़ने लगी।

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी को भी दे रही ये फेंस मात 

यहां ब्रा की गिनती इतनी बढ़ी कि दुनिया में बनाई गई सबसे बड़ी ब्रा चेन से ये फेंस केवल  एक लाख की गिनती से ही कम रह गई।

2015 में बदल दिया गया था नाम Bradrona 

जी हां, इस शहर का नाम बाकायदा बदला गया और इस जगह को अब ब्राड्रोना कहा जाने लगा। यकीनन इसे देखकर कई लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। यहां पर अपनी ब्रा छोड़कर जाने का एक नियम सा बन गया है जिसके बारे में लोग जानते तो हैं और कई तो विश भी मांग लेते हैं। हालांकि, कुछ टूरिस्ट्स यहां पर सबसे सामने ब्रा उतारने की कोशिश करते हैं जो कई लोगों को अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन फिर भी इसे सरकार द्वारा बहुत ही संरक्षित बनाया गया है। 

दरअसल, इसका नाम बदला गया था ब्रेस्ट कैंसर फंडरेजर इवेंट के कारण। इस इवेंट में 30,000 डॉलर इकट्ठा किए गए थे और उसी समय इस जगह का नाम कार्ड्रोना से ब्राड्रोना कर दिया गया था।  
 

Content Editor

Charanjeet Kaur