इस अनोखे गांव में महिलाओं ने कर रखी है कंटीले तारों से घेराबंदी! पुरुषों की यहां पर है No Entry

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 02:33 PM (IST)

दुनिया भर में ऐसी हजारों सामाजिक समस्याएं है, जिनसे छुटकारा नहीं पाया जा सक रहा और जो कई देशों के विकास में अड़चनें भी उत्पन्न कर रहा है। आज के समय में भी ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है औक सम्मानजनक समाज के तो बस सपने ही देख रही हैं। लेकिन आज भी दुनिया में एक गांव है जो पूरी दुनिया से अलग है महिलाओं के लिए तो बहुत सुरक्षित है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस जगह पर सिर्फ महिलाएं ही रह सकती हैं....

केन्या में स्थिति है ये अनोखा गांव

अफ्रीकी देश केन्या के समबुरू में एक गांव है, जिसका नाम है उमोजा।  उमोजा एक ऐसा गांव हैं, जहां महिलाएं अपनी इच्छा से जिंदगी जीती हैं। इस गांव की कुछ खास बाते हैं, जिसके बारे में जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे  इस गांव में केवल महिलाएं रहती हैं। इस महिला प्रधान गांव में पुरुषों का आना मना है। इतना ही नहीं, महिलाओं के इस गांव में कोई पुरुष चोरी-छिपे भी नहीं आ सकता है। बता दें कि यहां की महिलाओं ने इस पूरे गांव की कंटीले तारों से घेराबंदी कर रखी है।

33 साल पहले हुई थी गांव की स्थापना

उमोजा गांव की स्थापना आज से करीब 33 साल पहले 1990 में हुई थी।  शुरुआत में इस गांव में  सिर्फ15 महिलाएं थीं, जो ब्रिटिश सैनिकों द्वारा यौन-शोषण का शिकार हुई थीं। यदि यहां रहने वाली कोई महिला बेटे को जन्म देती है तो वह भी यहां केवल 18 साल तक ही रह सकता है, 18 साल पूरे होने के बाद उसे भी यह गांव छोड़ना पड़ता है।

पर्यटक के तौर पर आते हैं यहां पुरुष

उमोजा गांव में रहने वाली महिलाएं हाथ से बनी चीजों को बेचकर अपना जीवन-यापन करती हैं। इसके अलावा उमोजा गांव में प्रवेश शुल्क से भी महिलाओं को काफी मदद मिलती है। बता दें कि यदि उमोजा गांव में कोई पुरुष एक पर्यटक के तौर पर आता है तो उसे प्रवेश शुल्क देना होता है।

Content Editor

Charanjeet Kaur