धरती पर स्वर्ग का मजा लेना है तो गर्मियों में पहुंचें मसूरी की इन खास जगहों पर

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 05:36 PM (IST)

'धरती पर जन्नत अगर कहीं है तो यहीं है' ये कहावत 'मसूरी' के लिए बिल्कुल सही है। क्योंकि जीते जीं अगर आप भी सवर्ग का मजा लेना चाहते हैं तो आज ही अपनी फेमली के साथ मसूरी का प्लान बना लें। जी हां, यह जगह इतनी खूबसूरत है की अगर आप गर्मियों के मौसम में आते हैं तो यहां के खूबसूरत नजारे आपका जरूर मन मोह लेंगे। ये हिल स्टेशन न सिर्फ फैमिली टूर के लिए बल्कि हनीमून कपल्स के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन है। इसी के साथ अगर आप यहां जाने का सोच रहे हैं तो पहले जान लें मसूरी की ऐसी बेस्ट जगह जहां आप घूमने का भरपूर आनंद मिलेगा और आपका यहां आना सफल हो जाएगा।

म्युनिसिपल गार्डन

PunjabKesari

विशाल बगीचों से घिरा हुआ, हरे लॉन, फव्वारे, झील, फूलों की 800 विभिन्न प्रजातियों के साथ ये हिल स्टेशन पर्यटकों के लिए एक सुंदर आकर्षण केंद्र है। यहां पाए जाने वाले चायना ट्री इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। इसके अलावा, आप यहां की झील में नौका विहार का आनंद ले सकते हैं।

गन हिल पॉइंट

इस स्थान का नाम एक लुप्त ज्वालामुखी गन हिल के नाम पर रखा गया। गन हिल मसूरी का दूसरा सबसे ऊंचा हिल स्टेशन है यहां की ऊंचाई से हिमालय की ऊंची ऊंची बर्फीली चोटियों को सूरज की रोशनी में अलग रंगों को में देखा जा सकता है। यहां का परिदृश्य अत्यंत मनभावन होता है। खूबसूरत स्थान की जितनी तारीफ की जाए कम है इसके आसपास का परिवेश भी बेहद ही रोमांचक होता है।

ये भी पढ़ें: Pink City की खूबियां जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को यहां आने से

केम्प्टी फॉल्स

मसूरी आकर अगर केम्प्टी फॉल्स का मजा नहीं लिया तो क्या किया। जी हां, यहां के खूबसूरत झरने मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक हैं। केम्प्टी फॉल्स में पानी 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है और पांच धाराओं में विभाजित हो जाता है।

लाल टिब्बा

लाल टिब्बा को लाल पहाड़ी भी कहा जाता है। ये मसूरी का सबसे ऊंचा पॉइंट माना जाता है। ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के सभी प्रसारण स्टेशन यहां स्थित हैं। भारतीय सेना तैनात होने की वजह से यहां जाना प्रतिबंधित है। आप टेलीस्कोप के माध्यम से लाल टिब्बा के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

धनोल्टी

PunjabKesari

मसूरी से लगभग 55-60 किलोमीटर की दूरी पर धनोल्टी है। दो घंटे का सफर तय करके आप धनोल्टी पहुंच जाएंगे। रास्ते में आपको कई व्यू पॉइंट मिलेंगे, जहां दोस्तों, पार्टनर या बच्चों के साथ फोटो क्लिक करा सकते हैं। रास्ते में सुंदर कैफे हैं, जहां लजीज स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं। धनोल्टी एडवेंचर एक्टिविटी और स्पोर्ट्स के लिए मशहूर है। इसके अलावा धनोल्टी में इको पार्क है, जिसका टिकट 50 रुपये का है। 

क्लाउड्स एंड

लाउड्स एंड ओक और देवदार के जंगल से घिरा हुआ है। क्लाउड्स एंड मसूरी के मुख्य शहर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर है। ये पहाड़ियों और आरामदेह वातावरण के सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है। क्लाउड्स एंड पर, 1838 में कुछ अंग्रेजों द्वारा निर्मित एक हेरिटेज बिल्डिंग भी है जो एक टूरिस्ट अट्रैक्शन है।

माल रोड

शाम के वक्त आप मसूरी माल रोड घूमने निकल सकते हैं। खाने पीने से लेकर खरीदारी करने के लिए मसूरी माल रोड पर आपको हर चीज मिलेगी। गरमा गरम भुने भुट्टे का स्वाद ले सकते हैं। उबले मसाला चने के स्टॉल भी थोड़ी थोड़ी दूर पर सजे हैं। बेहद शानदार इंटीरियर वाले छोटे बड़े कैफे भी देखने को मिलेंगे।

जॉर्ज एवरेस्ट पीक

PunjabKesari

जॉर्ज एवरेस्ट पीक एक बहुत ही खास जगह है। ये स्थान बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों के लुभावने दृश्य और दून घाटी के खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। अपनी यात्रा का अधिकतम लाभ उठाएं और मसूरी कैफे में परोसे जाने वाले प्रसिद्ध तिब्बती भोजन का स्वाद लेना न भूलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static