भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान की तरह पूजे जाते हैं Mahatma Gandhi

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 05:34 PM (IST)

आज तक आपने कई तरह के मंदिर देखे होंगे लेकिन आज हम आपको जिस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यह मंदिर न ही तो भगवान का है और ना ही किसी सुपरस्टार का। कर्नाटक के मेंगलुरु में स्थित है यह मंदिर महात्मा गांधी का है।

यहां भगवान की तरह पूजे जाते हैं महात्मा गांधी

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चाहने वाले हैं, जो उनके विचारों का अनुसरण करते हैं। साथ ही लगो गांधी जी के याद में कुछ ना कुछ खास करते हैं। मगर, मंगलुरु के श्री ब्रह्म बैदरकला क्षेत्र गरोडी में इस मंदिर में महात्मा गांधी जी को भगवान की तरह पूजा जाता है।

बनाई गई है संगमरमर की मूर्ति

साल 1948 में यहां गांधी जी की एक मिट्टी की मूर्ति स्थापित की गई थी। और फिर लोगों की मांग पर 2006 में यहां एक मंदिर बनाया गया था। इस मंदिर में गांधी जी की संगमरमर की मूर्ति स्थापित की गई है। यहां रोजाना 3 बार गांधी जी की पूजा होती है और उनकी आरती उतारी जाती है। यही नहीं, खास मौके पर यहां विशेष पूजा का आयोजन भी किया जाता है।

लगाया जाता है ब्लैक कॉफी का भोग

यहां गांधीजी की प्रतिमा पर फलों और मिठाइयों के साथ ब्लैक कॉफी का भोग लगाया जाता है। वहीं उस ब्लैक कॉफी को प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच बांटा जाता है। महात्मा गांधी के शिष्य इस मंदिर में आते हैं और उनके द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

उड़ीसा में भी है गांधी जी का मंदिर

महात्मा गांधी का एक और मंदिर है जो उड़ीसा के संबलपुर जिले के भटारा गांव में भी स्थित है। मंदिर में तांबे से बनी गांधीजी की 6 फीट ऊंची प्रतिमा है। आपको बता दें कि जिस घर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था उसे कीर्ति मंदिर नाम के संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है।

Content Writer

Anjali Rajput