महिलाओं में लगातार बढ़ रहा है Ovarian cancer का खतरा, देर होने से पहले जान लें इसके लक्षण

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 12:50 PM (IST)

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी इंसान को अंदर से खोखला कर के रख देती है। खासकर कैंसर का खतरा महिलाओं पर ज्यादा मंडरा रहा है। ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल और ओवेरियन कैंसर  महिलाओं में खासतौर में पाया जाता है। सबसे ज्यादा खतरा होता है महिलाओं को ओवेरियन कैंसर का खतरा। वैसे तो एक्ट्रेस के पास पैसे थे, इसलिए उन्होंने न्यू योर्क  जाकर अपना इलाज करवाया और कैंसर से जंग जीत ली। लेकिन आम महिलाओं के पास इतना पैसा नहीं होता, आप जितनी देर करेंगी उतने ही लक्षण गंभीर हो जाएंगे और इलाज महंगा और कम मुमकिन होता जाएगा।इसलिए जरूरत है कि आप जागरुक रहें और ओवेरियन कैंसर के लक्षणों के नजरअंदाज ना करें, ताकि समय रहते बीमारी का पता लगाया जा सके....

क्या होता है ओवेरियन कैंसर 
ओवेरियन कैंसर महिलाओं में अंडाशय में होने वाला कैंसर है, जिसमें कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं और स्वस्थ शरीर के ऊतकों को नष्ट कर सकती हैं। इतना ही नहीं यह आंत और पेट तक जा सकती है और शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकती है।

ओवेरियन कैंसर के लक्षण

1. इसका सबसे पहले लक्षण होता है पेल्विक हिस्से ,पेट में दर्द या ऐंठन । लेकिन ज्यादातर महिलाएं इससे साधारण पेट दर्द समझने की गलती करती हैं, जबकि ये पेल्विक में बढ़ते ट्यूमर का कारण हो सकता है। ये दर्द पीरियड क्रैम्पस जैसा ही लगता है। अगर लंबे समय तक ऐसा दर्द रहे तो उसे नजरअंदाज ना करें।

2. बार-बार यूरिन सेंसेशन होना, लेकिन ठीक तरह से यूरिनेट नहीं कर पाना भी ओवेरियन कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब अंडाशय की कैंसर कोशिकाएं बढ़ने लगती है तो बार-बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है।

3. अगर महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाते हुए असहनीय दर्द हो तो या कंसीव करने में प्रॉब्लम आए तो ये भी ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है।

ना करें इन लक्षणों को नजरअंदाज

ओवेरियन कैंसर में आमतौर पर पेट की खराबी लंबे समय तक रहती है। इसके अलावा खाने में परेशानी होती है, जल्दी पेट भरा हुआ महसूस होने लगता है या फिर बार-बार उल्टी जैसा लगता है। ओवेरियन कैंसर में पीठ में भी असहनीय दर्द होता है, कब्ज की समस्या हो सकती है,वजन कम होता है लेकिन पेट बाहर निकलने लगता है और पीरियड्स के दौरान भी ज्यादा ब्लीडिंग या क्रैम्प्स आते हैं।

नोट- इनमें से कोई भी लक्षण आपको ज्यादा देर तक महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Content Editor

Charanjeet Kaur