Anant-Radhika Pre Wedding: महाआरती में करीना से लेकर दीपिका तक का दिखा रॉयल लुक

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 11:10 AM (IST)

अनंत- राधिका की प्री- वेडिंग का तीसरा दिन काफी शानदार रहा। कल यानी 3 मार्च को महाआरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सेलेब्स के एक से बढ़कर ट्रेडिशनल लुक देखने को मिले। शुरूआत करते हैं बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से। 

आलिया ने महाआरती के इवेंट के लिए बेज कलर का लहंगा चुना। इसके साथ उन्होंने चोकर नेकपीस और गोल्डन ईयररिंग्स पहनें। वहीं पति रणबीर का लुक भी काफी रॉयल था। ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में वो डैशिंग लगे।

बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर खान ने गोल्डन कलर की indo-western dress पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हैवी ग्लोडन नेकपीस पेयर किया। वो काफी क्लासी लग रही थीं। वहीं सैफ अली खान ने अपने लाडले तैमूर के साथ ब्लैक बंद गला शेरवानी में ट्वीनिंग की।

दीपिका पादुकोण ने बेहद खूबसूरत रेड साड़ी पहनी, जिसमें हैवी गोल्डन कढ़ाई की गई थी। अपने लुक को एक्ट्रेस ने चोकर नेकपीस, मैंचिंग ईयररिंग्स और बालों में गजरा डाल कर कंप्लीट किया। दीपिका वाकई लाजवाब लग रही थीं।

फैशनिस्टा सोनम कपूर ने इस इवेंट के लिए ग्रीन कलर का सूट चुना, जिसमें गोल्डन वर्क था। इसके साथ उन्होंने contrast कलर का पिंक दुपट्टा कैरी किया। हालांकि जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो था, एक्ट्रेस का हैवी गोल्डन नेकलेस जो बहुत स्टाइलिश था। सोनम ने अपने बालों को भी काफी यूनिक तरीके से स्टाइल किया था।

अनन्या पांडे  रेड और गोल्डन कलर के लहंगे में कहर ढा रही थीं। उन्होंने मांग टीका और गोल्डन चूड़ियों के साथ अपने लुक कंप्लीट किया था।

बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर भी व्हाइट कलर के कुर्ते-पायजामे और मैचिंग जैकेट में हैंडसम लगे।

शनया कपूर ने भी महाआराती में रेड साड़ी पहनी और मल्टीकलर ज्वैलरी के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। वो काफी रॉयल लग रही थीं।

शाहरूख खान की लाडली सुहाना खान ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ साड़ी पहनी थी। उनका लुक सिंपल और रॉयल था।

वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने  व्हाइट शेरवानी पहनी। वाइफ गौरी खान ब्लू कलर के अनारकली सूट में खूबसूरती लगीं। वहीं लाडले अबराम  ब्लैक शेरवानी में प्यार लगे।

सलमान खान ऑल ब्लैक कलर के एथनिक आउटफिट में हैंडसम लगे।

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने इस दौरान साड़ी में जलवा दिखाया। वहीं उनके पति डॉ श्री राम नेने मैरून शेरवानी में जंच रहे थे।

बॉलीवुड के एवर ग्रीन एक्टर अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता के संग शाही अंदाज में नजर आए। अनिल कपूर ने बेज कलर की शेरवानी पहनी थी जबकि सुनीता ने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ था।

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी एथनिक लुक में काफी शानदार लग रहे थे।

इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी धोनी संग रॉयल अंदाज में दिखे।

Content Editor

Charanjeet Kaur