Radhika के दीवाने हो गए थे Yash, लेकिन करना पड़ा था 6 महीने का इंतजार

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 03:38 PM (IST)

साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकर यश आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। फिल्म केजीएफ के माध्यम से यश ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई हैं। फिल्मी दुनिया के बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद यश अपनी फैमिली के साथ समय बिताना ज्यादा पंसद करते हैं, क्योंकि यश का मानना है कि उनकी फैमिली के सपोर्ट के दम पर वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इतना ही नहीं यश के मुताबिक उनके लिए लेडी लक यानी वाइफ राधिका पंडित का सहयोग काफी ज्यादा है। ऐसे में आइए जानते हैं राधिका पंडित और यश की लव स्टोरी के बारे में......

पेशे से एक्ट्रेस हैं राधिका पंडित

गौरतलब है कि यश की वाइफ राधिका पंडित अपने पति की तरह ही जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। दरअसल कॉलेज के दिनों में अच्छी स्टूडेंट रहने वाली राधिका पंडित को साल 2007 में पहला ब्रेक मिला था। कन्नड टीवी शो '18TH क्रॉस ' के लिए राधिका ने ऑडिशन दिया था और पहले ही राउंड में वो सेलेक्ट हो गईं थी। इस तरीके से राधिका पंडित का एक्टिंग करियर की शुरुआत हो गई। इसके बाद राधिका पंडित ने अपने हसबैंड यश के साथ फिल्म 'मोग्गिना मनसू' में काम किया। साल 2007 में राधिका पंडित की मुलाकत इसी फिल्म के सेट पर पहली बार यश से हुई थी। इतना ही नहीं, 'मिस्टर एंड मिसेस रामचारी' और 'ड्रामा' जैसी फिल्मों में भी राधिका के यश के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। मालूम हो कि राधिका पंडित आखिरी बार 'लक्ष्मी नारायण' में नजर आईं थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

2016 में एक दूजे एक हुए राधिका और यश

पहली फिल्म के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।  राधिका और यश ने साथ में लगभग 4 फिल्मों में काम किया। भले ही दस साल की दोस्ती को प्यार में बदलना लोगों का आसान लगता है लेकिन राधिका ने यश को हां बोलने में 6 महीने लिए। राधिका ने इस पर कहा था कि मैं अपनी फिल्मों को साइन करने तक में समय लेती हूं ये तो प्यार का मामला था। वहीं साल 2016 में यश और राधिका पंडित की लाइफ में बहुत साकी खुशियां आई। आलम यह रहा कि दोनों ने साल 2016 में सगाई और शादी भी कर ली। मौजूदा समय में यश-राधिका के दो बच्चें हैं बेटी आयरा और बेटा यथर्व।

Content Editor

Charanjeet Kaur