इस देश में देर रात बैंगनी दिखता है आसमान, जानिए वजह

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2020 - 06:03 PM (IST)

खूबसूरत वादियों व खुले आसमान के नीचे हर किसी को घूमना अच्छा लगता है। बात अगर आसमान के रंग की करें तो हर कोई बिना सोचे ब्लू कलर बोल देगा। मगर दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर इसका रंग नीला ना होकर बल्कि बैंगनी है। जी हां, यही सच है। इस रंग का आसमान स्वीडन के गिस्लॉव शहर में दिखाई देता है। कहा जाता है कि रात होते ही यहां पर आसमान का रंग बदल कर पर्पल यानि बैंगनी हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

तो यह है वजह...

शुरू-शुरू में इसके पीछे का कार मालूम ना होने के चलते लोगों को आसमान का रंग बदलने पर हैरानी हुई। मगर रिपोट्स के मुताबिक, इस शहर में टमाटरों की सबसे ज्यादा पैदावार होती है। ऐसे में यहां इसकी खेती अधिक होने से रात के समय आसमान का रंग नीले से बैंगनी हो जाता है। 

आसमान चमकता है बैंगनी रंग में...

असल में, इसके पीछे का कारण टमाटर खेतों में लगे नए लाइट्स सिस्टम है। कहा जाता है कि जब ये लाइट्स टमाटर के पौधों पर पड़ती है तो आसमान पर्पल कलर में चमक उठता है। इस तरह खेत से रोशनी आने पर वहां के निवासियों ने शिकायत भी की थी। मगर ये फसल उगने में फायदेमंद होने के चलते इसे बंद करने पर मनाही कर दी गई। 

लोगों ने कहा था भगवान का प्रकोप

पहले इसके बारे में जानकारी ना होने पर लोग इसे भगवान का प्रकोप समझते थे। मगर फिर इसकी असली वजह टमाटर पता चलने पर लोगों का शक दूर हो गया। 
 

Content Writer

neetu