सर्दियों में Hot Shower लेना नहीं है खतरे से खाली, त्वचा के साथ आंखों पर भी होता है बुरा असर

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 11:55 AM (IST)

सर्दियों का मौसम आते ही लोग गर्म कपड़ो के साथ-साथ पानी का इस्तेमाल शुरु कर देते हैं। सर्दियों में भला किसे मन नहीं करता गर्म पानी से नहाने का? इससे शरीर का आलस तो दूर होता ही है दिन भर की थकान भी निकल जाती है। लेकिन चाहे आपको जितना मज़ा क्यों ना आ रहा हो लेकिन गर्म पानी से नहाने से फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। अगर आप पानी को ज्यादा गर्म करके शरीर पर डालते हो तो इससे बहुत जल्दी त्वचा में झुरियां आ जाती है।इससे और भी कई और नुकसान होते हैं शरीर को। चलिए आपको बताते हैं गर्म पानी से नहाने के नुकसान।

त्वचा की कोशिकाएं हो सकती है डैमेज

एक्सपर्ट के अनुसार गर्म पानी से किरेटिन कोशिकाएं डैमेज हो सकता है। ज्यादा गर्म पानी से नहाने से त्वचा से मॉइस्चराइजर खत्म हो जाता है और त्वचा की चमक कम हो जाती है। इससे शरीर में रेडनेस और रैशेज जैसी समस्या भी हो सकती है। 

त्वचा के छिद्रों हो जाते है बड़े

एक्सपर्ट के अनुसार ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर त्वचा के छिद्र भी बड़े हो जाते हैं जिससे त्वचा के अंदर धूल  मिट्टी बहुत आसानी से चली जाती है जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है।

स्किन हो जाती है डैमेज

गर्म पानी से स्किन का नेचुरल  मॉइस्‍चराइजर खत्म हो जाता है और त्वचा डैमेज होती है। साथ ही शरीर में रैशेज, एग्जिमा, पिंपल्स और इचिंग जैसी समस्याएं होती हैं।

आंखों होती है कमजोर

गर्म पानी से नहाने से आंखों पर असर पड़ता है। इससे आंखों की नमी कम हो सकती है। इसकी वजह से आंखों में रेडनेस, खुजली और बार-बार पानी आने की परेशानी हो सकती है। आखों के आसपास की स्किन झुर्रीदार हो सकती है। अच्छा होगा कि गर्म या ठंडे पानी की बजाय नॉर्मल पानी से ही नहाया जाए।

रक्तचाप बढ़ जाता है

ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर शरीर की ब्लड सर्कुलेशन काफी तेजी से होती है जिससे बाद में ब्लड प्रेशर की समस्याओं हो सकती हैं।

ऊर्जा स्तर में कमी

गर्म पानी से नहाने से शरीर की ऊर्जा के स्तर में कमी आती है। आप शरीर रिलैक्सड हो जाता है और आपका मन काम करने के बजाए नैप लेने का करता है। यह आपके शरीर को रिफ्रेश करने के बजाए आलसी बना देता है।

इसका इलाज यह  है कि कोशिश करें में हमेशा नॉरमल वॉटर यानि बॉडी टेंपरेचर वाले पानी से नहाना चाहिए। इससे आपको गर्म पानी के नहाने से होनी वाली समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur