एवरग्रीन ब्यूटी: रेखा से जानें उनकी खूबसूरती का राज

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 12:51 PM (IST)

बॉलीवुड की बेहतरीन और सुंदर एक्ट्रेस रेखा के बारे में भला कौन नहीं जानता? उनकी नेचुरल ग्लोइंग स्किन और काले घने बालों के लोग आज भी दीवाने हैं। भगवान द्वारा मिली खूबसूरती के साथ-साथ रेखा खुद का बहुत अच्छे से ध्यान रखना जानती हैं। अगर आप भी उनकी तरह ताउम्र खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आज हम आपको बताएंगे रेखा के कुछ खास ब्यूटी सिक्रेट, जिन्होंने आज भी रेखा को लाखों दिलों की धड़कन बना रखा है...

ऑयली स्किन

रेखा को मेकअप करना बहुत पसंद है। मगर रात को सोने से पहले वह इसे रिमूव करना नहीं भूलतीं। साथ ही वह रुटीन में अपनी स्किन को मॉइस्चराइज और टोन जरुर करती हैं। रेखा त्वचा पर मौजूद ऑयल को बैलेंस रखना खूब जानती हैं। उनके मुताबिक चेहरे पर ग्लो बरकरार रखने के लिए ऑयली स्किन जरुरी है। मगर एक्सट्रा ऑयल से बचने के लिए रेखा स्किन पर Astringent  जरुर लगाती हैं।

खूबसूरत बाल

रेखा के खूबसूरत बालों का राज है दही, शहद और अंडा। यदि आप भी रेखा जैसे सुंदर और मजबूत बाल चाहती हैं तो हफ्ते में एक बार इन तीनों चीजों को मिलाकर बालों में जरुर लगाएं। साथ ही जितना हो सके हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और नकली हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल जितना हो सके उतना कम करें।

पानी

रेखा जी का मानना है कि पानी आपकी त्वचा के लिए बहुत जरुरी है। रेखा दिन में 10 से 12 गिलास पानी जरुर पीती हैं। उनके मुताबिक पानी आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है साथ ही बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है।

बेहतरीन डाइट

साउथ इंडियन होने की वजह से रेखा अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देती हैं। उन्हें बाहर का कुछ भी खाना बिल्कुल नहीं पसंद। जंक फूड तो रेखा की लिस्ट में बिल्कुल नहीं शामिल। उन्हें खाने में दाल, सब्जी, रोटी और एक पूरा बाउल दही खाना पसंद है। रेखा रात 7:30 के बाद खाना पसंद नहीं करती।

योग

रेखा की फिटनेस का राज है योग। रोज सुबह की शुरुआत योग के साथ करने वाली रेखा रुटीन में इसे करना पसंद करती हैं। योग के अलावा उन्हें मेडीटेशन करना भी पसंद है। 

Content Writer

Harpreet