Royal Ascot में अचानक पहुंचा शाही जोड़ा, प्रिंस विलियम और केट के Royal Look पर डालें एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 12:38 PM (IST)

ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य और कैंब्रिज के शासक प्रिंस विलियम और केट मिडलटन  अकसर खबरों में छाए रहते हैं। विलियम, ब्रिटिश राज सिंहासन की कतार में दूसरे नंबर पर हैं, ऐसे में उनसे जुड़ी खबरें जानने के लिए लोग बेताब रहते हैं। शाही जोड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। 


हाल ही में कपल  ब्रिटेन की सबसे लोकप्रिय घुड़दौड़ में शामिल हुए, जिसमें उनका अंदाज हर बार की तरह इस बार भी रॉयल था। केट मिडलटन जहां काले और सफेद पोल्का डॉट ड्रेस में नजर आई तो वहीं प्रिंस विलियम ने ब्लैक टेल और टोपी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

ब्रिटिश राजघराने की बहू ने मिडी-लेंथ फ्रॉक के साथ सफेद फूलों से सजी हुई टोपी कैरी की। उन्होंने अपने बालों को एक तरह से स्टाइल किया था, जिससे उनके झुमके साफ नजर आ रहे थे। दोनों की तस्वीरें साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 


इस बीच लोग यह देखकर हैरान रह गए शाही परिवार के बहू और बेटा रथ में पीछे की और बैठा है बल्कि उन्हे तो सबसे आगे बैठना चाहिए। दरअसल राजघराने के लोग जानबूझकर पीछे की सीटों पर बैठते हैं। पहला कारण यह है कि भीड़ उन्हे आसानी से देख सके और दूसरा कारण है कि फोटोग्राफरों को तस्वीरें खींचने की अनुमति देते हैं।

वहीं  ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम ने रविवार को ‘फादर्स डे’ के मौके पर अपने तीन बच्चों के साथ एक नई तस्वीर जारी की, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने आठ वर्षीय प्रिंस जॉर्ज, सात वर्षीय राजकुमारी शार्लोट और चार वर्षीय प्रिंस लुइस के साथ अपनी तस्वीर जारी की।

तस्वीर विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन के आधिकारिक केंसिंग्टन पैलेस के ट्विटर अकाउंट पर ‘फादर्स डे’ की शुभकामनाओं के साथ जारी की गई। मंगलवार को 40 साल के होने जा रहे प्रिंस विलियम ने अपने संदेश में कहा था- दुनिया भर के पिताओं और दादाओं को फादर्स डे की शुभकामनाएं!"

Content Writer

vasudha