इन चीजों का सेवन करने से बढ़ सकता है सोरायसिस का खतरा

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2018 - 10:50 AM (IST)

सोरायसिस एक स्किन प्रॉब्लम है। यह समस्या ज्यादातर हाथ-पांव, पैरों के तलवों, कोहनी, घुटनों और पीठ पर होती है। इसके होने से त्वचा पर लाल और सफेद रंग के धब्बे पड़ जाते है। इसके अलावा धब्बों वाली जगह पर खुजली भी होने लगती है। सोरायसिस अधिकतर सर्दियों के मौसम में होती है। यह बीमारी मौसम और कुछ आहारों के कारण भी हो सकती है। आज हम आपको उन्हीं आहारों के बारे में बता रहें है जिनको खाने से सोरायसिस हो सकता है। अगर समय रहते उन खाद्दय पदार्थों को खाना बंद न किया जाए तो समस्या बद से बदतर हो सकती है। तो आइए जानते हैं उन आहारों के बारे में।

1. अल्कोहल


जिन लोगों को सोरायसिस की समस्या होती है। उनको शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। रोजाना शराब पीने से रैड सैल समान मात्रा से ज्यादा बनने के कारण यह व्हाइट सैल और टी सेल्स के साथ जा मिलते हैं। इससे शरीर में सोरायसिस होने लगता है। इस बीमारी से बचने के लिए शराब और नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
 

2. डेयरी प्रॉडक्ट्स


डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे दूध, घी, पनीर, छाछ आदि में प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। इन चीजों और खास कर गाय के दूध का सेवन करने से सोरायसिस की समस्या हो सकती है। गाय के दूध में एरेकिडोनिक एसिड होता है जिससे यह बीमरी होती है।


3. जंक फूड 


जंक फूड में सैचुरेटेड,  ट्रांस फैट और शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसको खाने से शरीर को कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। उन्हीं में से एक है सोरायसिस। सोरायसिस की समस्या होने पर भी जंक फूड का सेवन करने से व्यक्ति को दिल की बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता है।।


4. रेड मीट 


रेड मीट में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है जिसके कारण भी सोरायसिस होता है। रेड मीट के अलावा कुछ सॉस और मसालों को खाने से भी त्वचा संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपको कुछ खाने के बाद एलर्जी या कोई समस्या होने लगे तो तुंरत डॉक्टरी जांच करवाएं।

 

5. ग्लूटेन से भरपुर आहार  


गेहूं, जौ और राई में ग्लूटेन प्रोटीन की अधिकता होती है। इसको खाने से कुछ लोगों को सोरायसिस की समस्या हो सकती है। अगर इनके सेवन से आपकी त्वचा में बदलाव होता है तो इनके सेवन से बचें।

 

6. खट्टे फल


इसके अलावा साइट्रस फूड जैसे – संतरा, नींबू, आदि से भी सोरायसिस होने लगती है । इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

 

Punjab Kesari