हर फल खाने का होता है सही समय, तभी मिलता है फायदा

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 11:51 AM (IST)

फल खाने में टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इनमें पाए जाने वाले पौष्टिक गुण शरीर को मजूबत और स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इन सुपर फूड को सही समय पर खाने से ही ज्यादा फायदा मिलता है। इसलिए आज हम आपको फल खाने का सही समय बताएंगे, तो आइए जानते हैं कौन सा फल कब खाना चाहिए। 


क्यों जरूरी है समय पर फल खाना?

फल हमारे शरीर को फ्रक्टोज देते है, जो आसानी से फैट में परिवर्तित हो जाते हैं। यही कारण है कि शाम को 6 बजे के बाद फल खाने से पांचन तंत्र प्रभावित होने लगता है। सुबह के समय खाली पेट फल खाने का फायदा होता है। आप चाहते तो इन फलों को ब्रेकफास्ट में भी ले सकते हैं। 

 

 अनार
अनार को सुबह खाना चाहिए। सुबह खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। रात के समय अनार का सेवन करने से कोई फायदा नहीं होता। 


 पपीता
पपीता खाने में टेस्टी होता है। इसको सही समय पर खाने से कई फायदे होते हैं। पपीते को सुबह नाश्ते के बाद और दोपहर को लंच से पहले खाना चाहिए। जो लोग दुबले पतले हैं उनको पपीता खाना  खाने के बाद ही खाना चाहिए। खाने के बाद पपीता खाने से वजन बढ़ने लगता है। 


 संतरा 
संतरे को भूलकर भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट संतरा खाने से गैस की समस्या होने लगते हैं। दोपहर करीब 4 बजे के बाद संतरा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। 


 अंगूर 


खट्टे-मीठे अंगूर शरीर में पानी के संतुलन को ठीक रखने का काम करते हैं। इसलिए इनको खाली पेट खाने से लाभ मिलता है। 


 केला
खाली पेट या रात को सोने से पहले केला खाने से पेट में गैस, अपच की समस्या होने लगती है। इसलिए कभी भूलकर भी केला सुबह और रात को ना खाएं। दोपहर के लंच के बाद केला खाने से शरीर को हमेशा फायदा पहुंचता है। केले में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। 

 

 आम
आम को कभी खाया जा सकता है। मगर भोजन से 1 घंटा पहले या बाद में इसका सेवन करें तो बेहतर होगा। इसकी तासीर गर्म होती है, जिसके कारण दूध मिलाकर इसका शेक बनाकर ही पीना चाहिए।

 

 मौसमी


मौसमी को खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसको धूप में जाने से पहले और बाहर से आने के बाद खाना चाहिए। यह पानी की कमी दूर करती है और डिहाइड्रेशन की परेशानी से निजात दिलाती है।  

 

Content Writer

Nisha thakur