Sajid Khan की इन आदतों के चलते Jacqueline Fernandez हुई खफा, हुआ Breakup

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 04:33 PM (IST)

बॉलीवुड की कुछ प्रेम कहानियां अधूरी ही रह जाती हैं और रह जाता हैं तो सिर्फ उनके ब्रेकप का किस्सा। ऐसी ही एक अधूरी प्रेम कहानी है बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस और डायरेक्टर साजिद खान की। दोनों के अफेयर और ब्रेकअप पर अक्सर बातें की जाती हैं। साजिद खान के साथ जैकलिन उस वक्त रिलेशन में आई जब वो अपना करियर बॉलीवुड में जमा ही रही थीं। लेकिन कुछ ही समय के बाद इस कपल का ब्रेकअप हो गया था। आज हम आपको जैकलीन और साजिद खान की ब्रेकअप स्टोरी से रूबरू करवाएंगे।

 

जैकलीन को लेकर साजिद थे पोजेजिव

साजिद एवं जैकलीन की नजदीकियां फिल्म हाउसफुल के बाद बढ़ी थी। खुद जैकलीन ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि साजिद के प्यार का जुनून उनके सिर पर चढ़ गया था।  लेकिन खबरों कि माने तो साजिद अपनी ग्रर्लफेंड जैकी को लेकर काफी पोजेजिव थे और उनपर कई तरह की पाबंदी लगाते थे। एक्ट्रेस के छोटे कपड़े पहनना उनको बिल्कुल पसंद नहीं था। इतना ही नहीं, वे जैकलिन के किसी भी फिल्म में किसिंग या कोई भी हॉट सीन देने के सख्त खिलाफ हो गए थे। साजिद कि ये ही पाबंदियां दोनों के अलग होने का कारण बनी थीं क्योंकि जैकी को यह यही कारण है पाबंदी पंसद नहीं थी।  साल 2013 में साजिद और जैकलीन का ब्रेकअप हो गया।

 

हिम्मतवाला फ्लाप होने का दोष लगाया जैकलीन पर

वहीं साजिद ने एक इंटरव्यू के दौरान जैकलीन पर इनडायरेक्टली अपनी फिल्म हिम्मतवाला के फ्लॉप होने का आरोप लगाया। साजिद ने कहा था कि फिल्म हिम्मतवाला की शूटिंग के दौरान उन्होंनें  5 दिन की छुट्टियों ग्रर्लफेंड जैकी के साथ मनाई थी और जब फिल्म नहीं चली तो उन्हें बुरा लगा था। इसके बाद फिल्म हमशक्ल की शूटिंग के दौरान उन्होंनें एक भी छुट्टी नहीं ली थी।

आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद भी आज दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। आजकल जहां जैकलीन अपनी 2 फिल्में 'सर्कस' और 'राम सेतु' के रिलीज कि तैयारी कर रही हैं, वहीं साजिद Bigg Boss 16 में हिस्सा ले रहे हैं।

Content Writer

Vandana