अपनी मेहंदी सेरेमनी में इस लुक में दिखीं थी ये बॉलीवुड दीवाज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 28, 2018 - 04:06 PM (IST)

हर लड़की चाहती हैं कि वह अपनी शादी में सबसे सुंदर दिखें। इसके लिए वह शादी की शॉपिंग में कोई कसर नहीं छोड़ती। शादी के हर फंक्शन के लिए वह अलग आउटफिट तैयार करवाती है। मेहंदी सेरेमनी की बात करें तो इसमें कुछ लड़कियां लाइट आउटफिट पहनना पसंद करती हैं तो कई हैवी। आज हम आपको बॉलीवुड डीवाज के मेहंदी फंक्शन की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिसमें उन्होंने अलग-अलग डिजाइनरों के आउटफिट्स वियर किए है। आप भी इनसे आइडिया ले सकते है। 

- ईशा देओल 

अगर आपकी मेहंदी सेरेमनी का फंक्शन दिन का है तो आप ईशा देओल की तरह ब्राइट कलर्ड आउटफिट चूज कर सकते है। ईशा ने अपनी मेहंदी पर येलो-ग्रीन लहंगा वियर किया था, जोकि डिजाइनर नीता लूला ने डिजाइन किया था। 

- विद्या बालन 

मेहंदी फंक्शन में आप चाहे तो विद्या की तरह साड़ी भी पहन सकती है। विद्या ने अपनी मेहंदी में डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी पहनी थी। 

- सोहा अली खान 

एक्ट्रेस सोहा अली खान अपनी मेहंदी सेरेमनी में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। उन्होंने थ्री-पीस डिजाइनर ड्रैस पहनी थी,जोकि रितु कुमार ने डिजाइन की थी। 

- दीया मिर्जा

मेहंदी सेरेमनी के लिए दीया मिर्जा का डिजाइनर रितु कुमार द्वारा डिजाइन किया येलो अनारकली सूट भी बैस्ट है। 

- अहाना दिओल 

ईशा देओल की बहन अहाना देओल ने अपनी मेहंदी में मल्टी-कलर्ड लहंगे पहना था जोकि डिजाइनर नीता लूला ने डिजाइन किया था। 

- बिपाशा बसु
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने मेहंदी सेरेमनी में पिंक-कलर का फ्लोरल लहंगा वियर किया था, जो डिजाइनर अनुश्री रेड्डी ने डिजाइन किया था। 

- अनुष्का शर्मा 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी मेहंदी में डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का कलरफुल आउटफिट वियर किया था। 

- हज़ेल कीच

हज़ेल कीच अपनी मेहंदी पर बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने मेहंदी पर येलो-सिल्वर कलर की इंडो-वेस्टर्न आउटफिट वियर की थी। 

- सागरिका घाटगे

साल 2017 में सागरिका घाटगे ने क्रिकेटर जहीर खान से शादी की। अपनी मेहंदी में सागरिका ने ग्रीन कलर का लहंगा वियर किया जोकि डिजाइनर अनिता डोगरे ने डिजाइन किया। 

Punjab Kesari