सर, विमान में आपके होने पर हमें गर्व है... चंद्रयान-3 के Real Hero का फ्लाइट में हुआ ग्रैंड वेलकम

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2023 - 10:19 AM (IST)

कहा जाता है कि जिस तरह के आप कर्म करेंगे, उसी तरह की आप इज्जत भी पाएंगे। अकसर देखा जाता है कि आम लाेग सेलेब्स को अपने बीच पाकर इतने खुश हो जाते हैं कि उनके साथ सेल्फी खिंचचाने की होड़ में लग जाते हैं। हाल ही में इंडिगो की एक फ्लाइट में रियल हीरो का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि वाकई ये इस सम्मान के हकदार हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Shah (@freebird_pooja)


हम बात कर रहे हैं  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ की जिनके नेतृत्व में भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक उतारकर इतिहास रच दिया था। इस महान शख्स को प्लेन में देखकर क्रू मेंबर ने जो किया वह काबीले तारीफ था।  पूजा शाह नामक एयरहोस्टेस ने ‘इंस्टाग्राम' पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। 


इस वीडियो में वह सोमनाथ का स्वागत करते हुए कहती हैं, “ हमारी उड़ान में राष्ट्रीय नायक इसरो के अध्यक्ष श्री एस. सोमनाथ का होना खुशी की बात है।” उन्होंने कहा, “मुझे इसरो के अध्यक्ष श्री एस. सोमनाथ की उपस्थिति की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो आज हमारी उड़ान में सवार हुए है। श्री सोमनाथ और उनकी टीम के लिए तालियां हो जाएं।  भारत को गौरवान्वित करने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार।” 


एयरहोस्टेस के इस एनाउंसमेंट के बाद एक अन्य केबिन क्रू एस. सोमनाथ के पास जाती है और उन्हें खास तोहफा देती है। ये सम्मान पाकर वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने  मुस्कुरा कर सभी यात्रियों का अभिवादन स्वीकार किया। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये है असली हीरो, इन्हें ये सम्मान हर जगह मिलना चाहिए। 

Content Writer

vasudha