बचपन में अलग हो गए इन स्टार्स के मां-बाप, किसी की नानी ने की परवरिश तो कोई...

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 12:22 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टार्स हैं जिनके माता-पिता जल्द ही अलग हो गए, जिसका असर उनकी जिंदगी पर भी पड़ा। हाल में ही काजोल ने भी इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। काजोल ने कहा, "मेरे माता-पिता तब अलग हो गए थे जब मैं साढ़े चार साल की थी और ये बहुत गलत भी हो सकता था। मेरे ऐसे कई दोस्त हैं जिनके माता-पिता आज तक साथ में हैं लेकिन सही जगह नहीं हैं। उन्हें अच्छा बचपन नहीं मिला। मैं अपने पिता से भी प्यार करती थी और अपनी मां से भी.."

कपूर सिस्टर्स

कपूर सिस्टर्स करीना-करिश्मा भी छोटी थी जब उनके मम्मी-पापा अलग हो गए थे। बचपन का लंबा समय वह अपने पापा के साथ नहीं बिता पाई। रणधीर कपूर और बबीता कपूर ने तलाक नहीं लिया लेकिन यह कपल काफी वक्त से अलग रह रहा है।

कैटरीना कैफ

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के पेरेंट्स भी शादी के बाद जल्द ही अलग हो गए थे। कैटरीना 3-4 साल की थी जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। कैटरीना की परवरिश उनकी मां ने ही की।

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर निर्देशक बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे है। बोनी कपूर श्रीदेवी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी मोना कपूर से अलग हो गए थे। उस वक्त अर्जुन और उनकी बहन अंशुला काफी छोटे थे। पिता के इस कदम से अर्जुन इतने नाराज थे कि उन्होंने कई सालों तक उनसे बात नहीं की।

शाहिद कपूर

एक्टर शाहिद कपूर के जन्म के कुछ देर बाद ही उनके पिता पंकज और मां नीलिमा अलग हो गए थे। पंकज कपूर ने जहां सुप्रिया पाठक से शादी कर ली वही शाहिद की मां नीलिमा ने राजेश खट्टर से। शाहिद की परवरिश उनके नाना-नानी ने की।

रेणुका शहाणे

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे भी बेहद छोटी थी जब उनके माता-पिता अलग हुए। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उनके माता- पिता अलग हो गए थे तब उनकी सोसाइटी के लोग अपने बच्चों को रेणुका के साथ खेलने नहीं देते थे।

श्रुति हासन और अक्षरा हासन

श्रुति हासन और अक्षरा हासन भी सेपरेटड फैमिली से ताल्लुक रखती है। जिस वक्त श्रुति के पेरेंट्स ने अलग होने का फैसला लिया उस वक्त उनकी बेटी अक्षरा काफी छोटी थी। एक इंटरव्यू में अक्षरा ने कहा था कि इन हालातों ने उन्हें और मजबूत बनाया है।

Content Writer

Priya dhir