ऐसी इकलौती महिला, जिसने पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किया राज

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 01:35 PM (IST)

पिछले कुछ दिनों से  पंजाब की राजनीति में में काफी उलटफेर देखने को मिला। चरणजीत सिंह चन्नी को भले पंजाब के मुख्यमंत्री की कमान सौंप दी गई है, लेकिन इस रेस में नाम कई सामने आए थे। जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो था अंबिका सोनी की। हाईकमान भी उनके हाथों में ही पंजाब की कमान सौंपना चाहता था, लेकिन वह यह जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं थी। अगर अंबिका सोनी इस ऑफर को ना ठुकराती तो वह पंजाब की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बन जाती। अब तक राजिंदर कौर भट्टल ही एक एकमात्र ऐसी महिला है, जिन्होंने  राज्य में मुख्यमंत्री का पद संभाला था। 

PunjabKesari
1996 में संभाली सीएम पद की जिम्मेदारी 
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता  पंजाब में मुख्यमंत्री का पद संभालने के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अप्रैल 1996 से फरवरी 1997 तक हरचरण सिंह बराड़ के इस्तीफा देने के बाद भट्टल को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पद ग्रहण करने के बाद ही वह भारतीय इतिहास में आठवीं महिला मुख्यमंत्री बन गई थी। पंजाब की राजनीति में रजिन्दर कौर भट्टल की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। 

PunjabKesari
रजिन्दर कौर भट्टल के राजनीतिक जीवन पर एक नजर 

  •  21 नवंबर, 1996 से 11 फ़रवरी, 1997 तक रही पंजाब की मुख्यमंत्री 
  • सम्पूर्ण भारत में किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनने वाली वे आठवीं महिला हैं।
  • 1994 में  रही चंडीगढ़ में राज्य के शिक्षा मंत्री
  • 2004 में  उपमुख्यमंत्री के रूप में पद किया स्वीकार 
  • 2007 में बनी पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता
  • 2011 में बनी भट्टल पंजाब कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता 


16 महिलाएं हो चुकी हैं मुख्यमंत्री पद पर आसीन
बता दें कि  देश में अब तक 16 महिलाएं मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो चुकी है। सुचेता कृपलानी को देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव मिला था। उत्तर प्रदेश में मायावती तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्वराज भी दिल्ली की मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकी हैं।मध्य प्रदेश में उमा भारती के अलावा बिहार में लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले में फंसने के बाद राबड़ी देवी भी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।राजस्थान में भी वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकी हैं। 
PunjabKesari

अब तक ये महिलाएं संभाल चुकी हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी

  • सुचेता कृपलानी  –   उत्तर प्रदेश
  • नंदनी सत्पथी   –   ओडिशा
  • शीला दीक्षित  –  दिल्ली
  • जानकी रामचंद्रन   –  तमिलनाडु
  • उमा भारती  –  मध्य प्रदेश
  • जे जयललिता  –  तामिलनाडु
  • वसुंधरा राजे   –  राजस्थान
  • ममता बनर्जी  –  पश्चिमी बंगाल
  • मायावती  –   उत्तर प्रदेश
  • राजिंदर कौर भट्टल  –  पंजाब
  • राबड़ी देवी  –  बिहार
  • शशिकला खान्डोकर  –  गोवा
  • सुषमा स्वराज्य  –  दिल्ली
  • सईदा अनवर ताइमूर  –  असोम
  • महबूबा मुफ़्ती  – जम्मू कश्मीर
  • आनंदीबेन पटेल  –  गुजरात

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static