अापके शरीर में ही माैजूद है वजन कंट्राेल करने का तरीका

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 01:49 PM (IST)

वजन कैसे कम करें : अाजकल गलत खानपान और रहन-सहन की वजह से बहुत से लाेग माेटापे का शिकार हाे रहे हैं। यही वजह है कि वे जल्द ही बीमारियाें की चपेट में अा जाते हैं। लेकिन क्या अाप जानते है कि वजन काे कंट्राेल करने का तरीका अापके शरीर में ही माैजूद है, बस जरूरत है ताे इस पर काम करने की। अाज हम अापकाे कुछ एेसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे अाप बिना काेई कसरत किए अपने वजन पर कंट्राेल कर सकते हैं। दरअसल हमारे शरीर में माैजूद सैकड़ाें बिंदुअाें में से 4 बिंदु एेसे है, जिन पर दबाव डालने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन तेजी से कम होता है।


अाइए जानते हैं शरीर में माैजूद इन बिंदुअाें के बारे मेंः-

हमारे चेहरे पर नाक के नीचे और होठों से ठीक ऊपर एक बिंदु होता है। इस स्थान पर 5 मिनट तक दबाव डालने से भूख कंट्राेल होती है और आप अधिक खाने से बचते हैं। यह बेचैनी और तनाव आदि समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। इसे दिन में 2 बार करें।

हाथों के बीच में टखने से ऊपर माैजूद इस बिंदु पर दबाव डालने से शरीर का तापमान सामान्य रहता है, जाे शारीरिक वजन सही होने के लिए बहुत जरूरी है। इस बिंदु से शरीर की ऊर्जा बाहर निकलती है और वजन तेजी से कम होता है। इस बिंदु पर 1 मिनट तक दबाव डालें और दिन में 2 से 3 बार करें।

यह बिंदु आपके दोनों पैरों के बीच में मौजूद है। इस पर कम से कम 10 मिनट तक उंगली से हल्की मसाज करें। इस क्रिया को दोनों पैरों में दिन में 9 बार दोहराएं। यह खाने काे आसानी से पचाता है और भूख भी कम लगती है।

अधिक तनाव में रहने से भी वजन तेजी से बढ़ता है। इससे बचने के लिए कान के इस बिंदु पर अंगूठे से 3 मिनट तक दबाव बनाएं। यह क्रिया दिन में 3 बार दोहराएं।

Punjab Kesari