रहस्मयी स्वभाव की होती है इस राशि की लड़कियां!

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 01:45 PM (IST)

किसी भी व्यक्ति का स्वभाव ही उसे दूसरे से अलग पहचान देता है। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हर राशि के लोगों में एक-दूसरे से कुछ अगल खूबियां पाई जाती है। ऐसे में बात अगर वृश्चिक राशि की लड़कियों की करें तो रहस्यवादी स्वभाव की होने से इन्हें समझ पाना थोड़ा चुनौतिपूर्ण काम होता है। स्वभाव से थोड़ी सख्त और जिद्दी होने के बावजूद भी सभी लोग इनकी कंपनी पसंद करते हैं। साथ ही इनके दोस्त बनने या इनसे रिश्ता बनाना चाहते हैं। तो चलिए जानते है इनमें पाई जाने वाली अन्य खूबियों के बारे में...

जुनूनी

इस राशि की लड़कियां बेहद जुनूनी किस्म की होती है। ऐसे में जिंदगी में इन्हें जो भी चीज पसंद आती है। ये उसे अपनी मेहनत और लगन से हासिल करके ही मानती है। ऐसे में जिंदगी में एक अच्छा मुकाम हासिल करती है।

रहस्यमयी

इस राशि की लड़कियां रहस्यमयी होने के कारण कोई भी ठीक से जान नहीं सकता है। इनके करीबियों के मुताबिक वे इन्हें अच्छे से समझते और जानते हैं। मगर असल में, ये अपने बारे में जितना बताना चाहती है सामने वाले को उतना ही पता चलता है। 

nari,PunjabKesari

अपने मुताबिक जिंदगी जीना करती है पसंद 

इन्हें अपने काम या जिंदगी से जुड़े सभी फैसले खुद ही लेने अच्छे लगते हैं। ऐेसे में ये किसी की दखल अंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। ये किसी भी चीज को लेकर सबसे पहले अपने बारे में सोचती है। ऐेसे में इन्हें थोड़ा स्वर्थी कहा जा सकता है। 

करियर होता है बेहतर 

वृश्चिक राशि की लड़कियां बेहद तेज दिमाग की होने के साथ सभी कामों को सही तरीके से करने में सक्षम होती है। ऐसे में इन लड़कियों का करियर ऊंचाइयों को छूता है। साथ ही ऑफिस में इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है। 

आकर्षित 

इस राशि की लड़कियां दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षित होती है। ऐसे में हर कोई इनका दोस्त बनना चाहता है। 

nari,PunjabKesari

जिद्दी

ये लड़कियां महत्वाकांक्षी होने के साथ स्वभाव से बेहद जिद्दी भी होती हैं। ऐसे में इनके मुताबिक चीजें न होने पर ये जिद्द करने के साथ कभी-कभी गुस्से भरा बर्ताव भी करती है। ऐेसे में इन्हें अपने इस बिहेव के कारण दूसरों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही इनके दोस्तों की लिस्ट धीरे- धीरे कम होने लगती है। 

पार्टनर का हर हाल में देती है साथ 

इस राशि की लड़कियों को ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है तो इन्हें अच्छे से समझें और जीवन की बागडोर इनके हाथों पर पकड़ाएं। इसके साथ ही ये अपने जीवनसाथी का अच्छे से ख्याल रखने के साथ उसकी हर छोटी-बड़ी बात या जरूरत का ध्यान रखती है। किसी भी स्थिति में उसे अकेला छोड़ने की जगह पार्टनर का साथ देकर उनकी परेशानियों का हल निकालती है। 

भावुक और समाज सेवी

ये लड़कियां बाहर से भले ही गुस्से वाली और सख्त स्वभाव की लगती है। मगर अंदर से काफी हद तक भावुक और मिलनसार होती है। अपने इशी गुण के कारण इन्हें दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है। ऐसे में ये जरूरत पड़ने पर किसी का भी साथ देने को तैयार रहती है। इन्हें समाज सेवा करना भी अच्छा लगता है।

nari,PunjabKesari

प्यार का इजहार करने में लेती है समय 

ये लड़कियां हर काम, फैसले को अच्छे से सोच- समझ कर लेना पसंद करती है। ऐसे में अगर कहीं ये किसी के प्यार में पड़ भी जाए तो प्यार का इजहार करने में काफी समय लगाती है। ऐसे में कई बार अपने पार्टनर को लंबा इंतजार करवाने के कारण इनका प्यार इनसे रूठ कर दूर हो जाता है। वैसे तो ये लड़कियां प्यार में विश्वास रखती है। मगर समर्पण करने से घबराती हैं।

प्यार से निभाती है रिश्तें

इस राशि की लड़कियों को सब के सामने में अपना प्रभाव डालना, दूसरों के मुंह से खुद की तारीफ सुनना बेहद अच्छा लगता है। ऐसे में ये हर रिश्ते को प्यार और गर्मजोशी के साथ निभाती है। इसके साथ ही ये अपने जीवनसाथी से भी ऐसी ही आशा रखती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static