प्यार का इजहार करने से कतराती हैं H नाम की लड़कियां लेकिन होती हैं दिलदार

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 05:51 PM (IST)

किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव से जुड़े कई राज खोलता है। इससे किसी की भी पर्सनैलिटी, नेचर, आदतों के बारे में जाना जा सकता है। राशियों के साथ-साथ व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर काफी मायने रखता है। आज हम आपको H नाम वाली लड़कियों के स्वभाव के बारे में बताएंगे जो स्वभाव से मस्तमौला, हंसमुख होने से किसी का भी दिल जीतने में माहिर होती है। तो चलिए आज हम बताते है H- नाम वाली लड़कियों के बारे में...

बेफ्रिक

H- अक्षर से शुरू होने वाली लड़कियां बेफ्रिक स्वभाव की होती हैं। ये अपनी मर्जी से जिंदगी जीना पसंद होता है। इन्हें किसी की दखल-अंदाजी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। 

संकोची

वैसे तो इस नाम की लड़कियां सबके साथ घुल-मिल कर रहती है पर कभी- कभी ये चीजों को लेकर संकोच में भी पड़ जाती हैं। 

हसमुख

इनके चेहरे पर हमेशा एक अलग- सी मुस्कान रहती है जो किसी का भी दिल जीत लेती है। इनके इस स्वभाव के कारण लोग इन्हें बहुत पसंद करते है।

दिलदार

जिनका नाम इस अक्षर से होता है वो लड़कियां बहुत ही दिलदार, उद्धार स्वभाव की होती है। ये बिना सोचे हर एक की मदद करने को तैयार रहती है।

होशियार

मस्तमौला स्वभाव से साथ इस नाम की लड़कियां चालाक और होशियार भी होती है। ये अपनी चतुराई से किसी से भी कोई मनवाने में माहिर होती है।

पैसा

इनकी जिंदगी में पैसों की बहुत ही अहमियत होती है। ये अपनी लाइफ कंजूसी से नहीं बल्कि ऐशों- आराम से बीताना पसंद करती है।

प्यार का इजहार 

वैसे तो ये लड़कियां प्यार करने से कतराती नहीं है। जब ये किसी के प्यार में पड़ जाती है तो किसी भी हद तक जा सकती है पर इसका इजहार करने से घबरा जाती है। 

 

Content Writer

Vandana