पार्टनर का जीना मुश्किल कर देती है ये 6 नेचर की लड़कियां!

punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2020 - 11:52 AM (IST)

हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसका अच्छे से ध्यान रखें, हमेशा उसके साथ रहें। कोई काम करने से पहले उससे पूछे। ऐसी लड़कियों को बात-बात पर पार्टनर पर हुक्म चलाने की आदत होती है। ऐसे में उनका यह स्वभाव रिश्ते में दरार डालने का काम करता है। इस नेचर वाली लड़कियां अपने पार्टनर का जीना हराम कर देती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे स्वभाव वाली लड़कियों के बारे में बताते है जिनसे लड़के हमेशा अपना पीछा छुड़ाने की करते है। 

कन्फ्यूज 

कुछ लड़कियां अपने रिश्ते को लेकर काफी कन्फ्यूज होती है। उन्हें यह तक नहीं पता होता कि उनको अपना रिश्ता आगे तक निभाना है या नहीं। इस तरह की लड़कियां कभी भी किसी भी मोड़ में धोखा देने से नहीं डरती है।

डोमिनेटिंग 

जिन लड़कियों को सिर्फ सुनाने की आदत होती है। उन से भी लड़के दूर रहना पसंद करते है। ऐसी लड़कियों को अपने पार्टनर पर हुक्म चलाना अच्छा लगता है। अपने इस डोमिनेटिंग नेचर के कारण ये पार्टनर का जीना हराम कर देती है। 

शक्की 

ऐसी लड़कियां हर बात पर अपने पार्टनर पर शक कर उन्हें तंग करती है। एक बार शक पड़ने पर ये पार्टनर के फोन को चैक करने के साथ उसकी जासूसी तक करने से भी नहीं कतराती है। इनकी इस आदत के कारण इनका रिश्ता ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता।

गलती न मानना

जो लड़कियां स्वभाव से जिद्दी होती है। उन्हें जल्दी अपनी गलती मानना नहीं आता है। ऐसी लड़कियां अपने इगो के कारण अपने पार्टनर को तंग करती है। साथ ही उन्हें परेशानियों में भी डाल देती है। 

पजेसिव 

इस नेचर की लड़कियां अक्सर अपने पार्टनर की परेशानी का कारण बनती है। इनकी हर बात पर रोक-टोक करने की आदत की वजह से इन्हें अपने पार्टनर की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। 

इमोशनल 

कुछ लड़कियों को बात-बात पर इमोशनल होने की आदत होती है। ऐसे में अपनी बात मनवाने के लिए ये अपने पार्टनर को इमोशनली ब्लैकमिल भी करती है। 


 

Content Writer

Sunita Rajput