जासूस किस्म की होती है इस राशि की महिलाएं!

punjabkesari.in Sunday, Jan 26, 2020 - 11:08 AM (IST)

शादी एक ऐसा बंधन है जिसे निभाने के लिए दोनो तरफ से की गई कोशिशें काम आती है। एक मजबूत रिश्ता तभी कायम हो सकता है जब पार्टनर्स में प्यार के साथ ईमानदारी, भरोसा और आपसी समझ हो। ऐसे में कई महिलाएं ऐसी भी होती जो अपने पार्टनर को लेकर काफी पोजेसिव होती है। कभी-कभी तो उनका ये नेचर शक में भी बदल जाता हैं जिसके कारण ये पार्टनर की जासूसी तक करने लगती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही राशि की महिलाओँ के बारे में बताते है जो हर वक्त पति पर अपनी नजर रखती है। 

मेष राशि 

इस राशि की महिलाएं स्वभाव से काफी संवेदनशील और प्यार करने वाली होती है। एक बार प्यार होने पर ये पूरी ईमानदारी से अपना रिश्ता निभाती है। पार्टनर से बेइंतेहा प्यार होने के कारण कभी-कभी इनका यही प्यार शक में बदल जाता है। मगर इनके शक करने का कारण पार्टनर से दूर होने का डर होता है। इसलिए ये पार्टनर की हर मूवमेंट पर नजर रखती है लेकिन ऐसा करने पर इनका कोई गलत इंटेशन नहीं होता हैं।

मकर राशि

ये महिलाएं अपने पार्टनर को लेकर काफी पजेसिव होती हैं। ये पार्टनर पर अपना पूरा कंट्रोल रखने के लिए उन पर नजर रखती है। शक्की नेचर की होने के कारण ये पार्टनर की जासूसी तक करती हैं। कोई शक पड़ जाने पर पार्टनर की हर हरकत का ध्यान रखती है। पार्टनर का फोन चैक करने के साथ ही उसके मित्रों और रिश्तेदारों ये मिलकर भी बात करने से कतराती नहीं हैं।

कर्क राशि

इस राशि की महिलाएं बेहद जासूसी किस्म की होती हैं जिसके कारण पुरूषों को इनसे बचकर रहना चाहिए है। असल में, ये अपने पार्टनर को हद से ज्यादा प्यार करने वाली होती है। साथ ही भावुक होने के नाते इन्हें हमेशा पार्टनर के खोने का डर रहता है जिसके कारण इनकी नजर हमेशा अपने पति पर रहती है। 

Content Writer

Sunita Rajput