'D' अक्षर से शुरू होता हैं आपका नाम तो जानें अपने अंदर की खूबियां

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2020 - 03:44 PM (IST)

किसी का नाम उसको पहचान देने के साथ उसके स्वभाव के बारे में काफी कुछ बताने का काम करता है। नाम के पहले अक्षर में कई राज छुपे होने से इससे व्यक्ति की पर्सनैलिटी और नेचर के बारे में पता चलता है। तो चलिए आज हम आपको D अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियों के बारे में बताते है..

मेहनती

जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है। वे बहुत ही मेहनती होती है। वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए जी-जान लगा देती है। इन्हें अपने काम को लेकर किसी भी तरह का समझौता करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। ये लड़कियां अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपनी मंजिल को हासिल करके ही मानती है।

फैमिली को रखती है सबसे पहले

ये लड़कियां वैसे तो जल्दी किसी के प्यार में नहीं पड़ती है। मगर कहीं इन्हें प्यार हो जाए तो ये पूरी तरह उसके लिए समर्पित हो ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाती है। पार्टनर के साथ-साथ अपनी ससुराल वालों की भी हर खुशी का अच्छे से ध्यान रखती है। 

सुंदर व आकर्षित

ये लड़कियां बड़ी ही दमदार पर्सनैलिटी रखती है। दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षित होने से ये लड़कियां जल्दी ही किसी को भी अपना दीवाना बना लेती है। इनकी प्यार बड़ी मुस्कान से लोग जल्दी ही इम्प्रेस हो जाते है।

जिद्दी

ये लड़कियां थोड़ी जिद्दी किस्म की होने से अपने मर्जी से काम करना पसंद करती है। इन्हें किसी को सुनने की जगह अपने मुताबिक जिंदगी जीना पसंद होता है। साथ ही इन्हें अपने काम में किसी की  दख्ल अंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। इसलिए ये अपनी जिंदगी के सभी अहम फैसले खुद ही लेना ठीक समझती है।

ज्यादा बोलने वाली

D नाम से शुरू होने वाली लड़कियां बहुत ही बातूनी किस्म की होती है। इनके इस गुण के चलते ये जल्दी ही दूसरों को अपनी बातों से इम्प्रेस कर लेती है। इसलिए इनके दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी होती है। 

समझदार

बात अगर बुद्धि की करें तो ये लड़कियां बहुत ही तेज दिमाग की होती है। ये किसी भी परिस्थिति में डरने या घबराने की जगह शांत मन और समझदारी से निर्णय लेती है। ऐसे में ये लड़कियां अपने घर-परिवार को भी अच्छे से संभालने में सक्षम होती है। 

एक बार जरूर खाती है प्यार में धोखा

बात अगर इनकी लव लाइफ की करें तो ये अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह समर्पित होती है। एक बार किसी को दिल देने के बाद उसके साथ जिंदगीभर साथ निभाने वाली होती है। मगर फिर भी इन्हें प्यार में एक बार धोखा जरूर मिलता है। 

स्वभाव से गुस्सैल

बात अगर गुस्सा की करें तो वो इन लड़कियों की नाक पर ही रहता है। ऐसे में इनका गुस्से पर कंट्रोल न होने पर ये किसी को कुछ भी कह देती है। 

भरोसेमंद 

ये लड़कियां बहुत ही भरोसेमंद होती है। एक बार किसी के साथ रिश्ता जुड़ने पर ये पूरी ईमानदारी के साथ  निभाती है। साथ ही किसी के मुसीबत में होने पर उसकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। 

Content Writer

neetu