विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया इन जगहोें का रहस्य!

punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2017 - 06:27 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): रहस्य से भरी जगहों के बारे में हमने कई बार सुना है। कुछ जगहों के बारे में जानने के बाद तो हम हैरान हो जाते हैं कि इसकी पीछे का इतिहास क्या रहा होगा। आइए जानें दुनिया की ऐसी ही कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में 
 

1. Gate of the Sun, Tiwanaku, Bolivia
गेट ऑफ सन, बोलिविया में टिवानाकु शहर में बनी एक रहस्यमी जगह है। यह गेट सदियो पुराना है। इसे कब,कैसे और क्यों बनाया गया यह कोई नहीं जानता। वैज्ञानिकों की मानें तो यह गेट ग्रहों की स्थिति का अंदाजा लगाने के लिए बनाया गया था। 

2.Yunaguni Duba city, Japan
जापान में पानी के अंदर डूबा हुआ योनागुनी शहर भी आज तक सवाल बना हुआ है। इसके बारे में कहा जाता है कि करीब 1000 साल पहले यह शहर पानी में डूब गया होगा। 

3. Mohenjodaro, Pakistan
सिंधु नदी के किनारे पर 1922 में एक पुराने शहर की खोज की गई। जिसका नाम मोहनजोदड़ो बताया जाता है। इस शहर के नष्ट होने का कारण किसी को भी नहीं पता।  

4. Giant stone balls, Costa Rica
कोस्टा रिका में पौधों की रोपाई के समय 1930 में बहुत बड़ी-बड़ी गोल गेंदे मिली थी। इसके बारे में कोई नहीं जानता कि यह कुदरती रूप से बनी हुई थी या किसी ने बनाई थी। 

5.Moa's Paws, New Zealand
न्यूजीलैंड में माओरी कबीले के लोगों के बारे में यह धारणा है कि इन लोगों ने यहां पर 1500 साल पहले माओ परिंदों का जमकर शिकार किया था।वैसे तो यह परिंदे अब लुप्त हो चुके हैं लेकिन इनके पैरों के निशान अभी भी यहां देखें जा सकते हैं।  


 

Punjab Kesari