दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड, 1 घर जितनी है जगह

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 01:53 PM (IST)

घूमने फिरने के लिए ज्यादातर लोग एेसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां सुकून हो। यही कारण है कि भारतीय लोग आइलैंड्स में घूमने जाते हैं। वैसे तो दुनियाभर में बहुत से खूबसूरत आइलैंड हैं जो लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं। मगर आज हम आपको एक एेसे आइलैंड के बार में बताएंगे जिसका साइज जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

ये आइलैंड न्यू यॉर्क के एलेक्जेंडिया में स्थित है। इसको दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड कहते हैं। दुनिया के सबसे छोटे आइलैंड का नाम 'जस्ट रूम इनफ' है। इसके नाम से ही पता चलता है सिर्फ इस आइलैंड में सिर्फ एक ही कमरा है। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आइलैंड में सिर्फ एक घर और एक ही पेड़ मौजूद है। न्यू यॉर्क में मौजूद ये आइलैंड सिर्फ 3,300 स्क्वायर फीट जगह में है। इस आइलैंड को एक परिवार ने सिर्फ अपने लिए घूमने के लिए बनाया था। लेकिन धीरे-धीरे यहां कई टूरिस्ट घूमने के लिए आने लगे। 


Content Writer

Nisha thakur