महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित है भारत की ये जगहें, फ्रेंड्स के साथ जरुर करें Explore

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 04:56 PM (IST)

विमेंस डे के मौके पर अगर आप अपनी फ्रेंड्स के साथ बाहर जाकर एंजॉय करना चाहती हैं और एक गर्ल ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो हम आपको बताते हैं भारत की ऐसी 4 सबसे सुरक्षित जगहें के बारे में..

वारणसी

वारणसी भारत की सबसे पवित्र और पुराने शहरों में से एक है। यहां पर आप सोलो ट्रिप पर या लड़कियों के साथ ग्रुप में सफर करने आ सकती हैं। यहां पर गंगा आरती सबसे ज्यादा मशूहर है और यहां नदी किनारे आप बहुत ही शांति महसूस करेंगे।

उत्तराखंड

इस खूबसूरत राज्य में कई ऐसी टूरिस्ट प्लेस हैं जहां पर आप अपनी गर्ल गैंग के साथ विजिट कर सकते हैं, जिसमें ओली, ऋषिकेश, देहरादून जैसी कई जगह शामिल है जो सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगह मानी जाती है।

शिमला

हिमाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत शहर शिमला भी भारत के सबसे से सुरक्षित शहरों में से एक है, जहां पर आप अपनी गर्ल गैंग के साथ अपनी छुट्टियां प्लान कर सकते हैं।

जैसेलमेर

राजस्थान में जैसलमेर शहर सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां पर कई महिला टूरिस्ट भी अकेले सफर करने आती हैं। यह महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है, जहां पर लड़कियां रात में भी अकेले घूम फिर सकती हैं। यहां पर ऊंट की सवारी और लोकल मार्कट सबसे ज्यादा फेमस है।

Content Editor

Charanjeet Kaur