ये हैं भारत के सबसे भूतिया रेलवे स्टेशन, इंसान नहीं यहां घूमती हैं आत्माएं!

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 12:05 PM (IST)

भारतीय रेल विश्व का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। परिवहन की यह सुविधा यातायात के सबसे बेहतरीन साधनों में से एक है। हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। बता दें कि भारत में करीब 8000 रेलवे स्टेशन हैं। इनमें से कुछ स्टेशन इतने डरावने हैं कि शाम होते ही यहां पर बिल्कुल सन्नाटा पसर जाता है। कुछ लोग इन स्टेशनों को भूतिया भी मानते हैं। आईए जानते हैं इन स्टेशनों के बारे में।

नैनी जंक्शन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित नैनी जंक्शन को लोग भूतिया मानते हैं। इस रेलवे स्टेशन के नजदीक में ही नैनी जेल है। देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले कई सारे स्वतंत्रता सेनानी नैनी जेल में बंद थे। जेल में बंद लोगों को कई तरह के यातनाओं का सामना करना पड़ता था। यातनाओं की वजह से ही जेल में बंद कई लोगों की मौत हो गई। लोगों को मानना है कि नैनी जंक्शन पर स्वंतत्रता सेनानियों की आत्माएं घूमती हैं।

PunjabKesari

चित्तूर जंक्शन

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित इस रेलवे स्टेशन के आसपास के लोगों का मानना है कि बहुत समय पहले यहां पर हरी सिंह  नाम का एक सीआरपीएफ जवान ट्रेन से उतरा था, जिसे आरपीएफ और टीटीई ने मिलकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से हरी सिंह की आत्मा इंसाफ के लिए रेलवे स्टेशन पर ही भटकती रहती है।

PunjabKesari

मुलुंड जंक्शन

मुंबई में स्थित मुलुंड  रेलवे स्टेशन की गिनती भी भुतिया रेलवे स्टेशनों में होती है। इस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और आस-पास रहने वाले लोगों का दावा है कि उन्हें यहां पर लोगों के चीखने-चिल्लाने के साथ-साथ रोने की भी आवाजें सुनाई देती हैं।

 

 

PunjabKesari

बेगुनकोदर जंक्शन

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित इस रेलवे स्टेशन की कहानी काफी रोचक है। भूतिया दावों की वजह से इस स्टेशन को 42 सालों तक बंद रखा गया था। हालांकि, साल 2009 में इसे फिर से खोल दिया गया।

PunjabKesariबड़ोग जंक्शन

बड़ोग रेलवे स्टेशन हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित है। कालका-शिमला रेल रूट पर पड़ने वाला ये स्टेशन जितना खूबसूरत है, ठीक उतना ही डरावना और भूतिया है। बड़ोग रेलवे स्टेशन ठीक बगल में एक सुरंग है। इस सुरंग का निर्माण एक ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल बड़ोग ने कराया था, लेकिन बाद में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। लोगों का मानना है कि कर्नल बड़ोग की आत्मा इस सुरंग में घूमती-फिरती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static