ये हैं गोवा के सबसे Haunted Places , इंसान तो क्या परिंदा भी नहीं मारता यहां पर!

punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 04:35 PM (IST)

जब गोवा का नाम आता है तो बीच, फ्रेंड्स के साथ पार्टी या फिर अपने लाइफ पार्टनर के हाथों में हाथ डाले, समुद्र के किनारे लेंबी वॉक करना यही सब नजारे सामने आते हैं। आपको बता दें कि गोवा के खूबसूरत नजारों के बीच कुछ ऐसा जगहें भी हैं, जहां कोई भूल कर भी नहीं जाना चाहिए, क्योंकि ये जगाहें भुतहा हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

सलिगांव

गोवा में सलिगांव नाम का एक बरगद का पेड़ है और यहां के लोग पेड़ के पास आना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उनका कहना है कि इस पेड़ पर क्रिस्टेलिना नाम की एक महिला की आत्मा भटकती है। साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि एक बार चर्च के पादरी गांव को पार कर रहे थे तब उस आत्मा को देख कर बेहोश हो गए और अगले दिन उठ कर उस आत्मा का नाम चिल्लाने लगे थे। इस वजह से कोई इंसान उस पेड़ के आसपास भटकना भी पसंद नहीं करता है।

थ्री किंग चर्च

गोवा का थ्री किंग चर्च जिसके बारे में लोगों का कहना है कि यहां उन्होनें किसी अद्दश्य शक्ति को महसूस किया है। इस चर्च के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इस चर्च का एक प्रतिद्वंद्वी राजा था जो खुद के लिए पूरा राज्य चाहता था। इस इच्छा के चलते उसने दो राजाओं की हत्या कर दी। ऐसा करने के बाद उस राजा ने भी जहर खा लिया। गोवा के लोगों का कहना है कि थ्री किंग चर्च के आसपास इन 3 राजाओं की आत्माएं भटकती हैं।

बोरिम ब्रिज

गोवा के बोरिम ब्रिज से क्रॉस करने के दौरान किसी लड़की के पानी में कूदने की आवाज आती है, ऐसा गोवा के लोगों का मानना है। जैसे ही कोई गाड़ी से उतरकर पुल के नीचे झांकता है, वहां कोई नजर नहीं आता। कई लोगों को इस ब्रिज से गुजरने के बाद अहसास भी हुआ कि कोई लड़की उनकी कार में आकर बैठ गई है। बोरिम ब्रिज को गोवा में खतरनाक जगह माना जाता है।

रोडसिगस होम

गोवा में रोडरिगस होम है जहां खिड़कियां और दरवाजें अपने आप खुलते हैं और बंद हो जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे इन दरवाजों और खिड़कियों में किसी ने जान फूंक दी हो। इस जगह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि रात में यहां से आवाजें आती हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur