सबसे खतरनाक रास्ता, छोटी-सी चूंक से जा सकती है जान!

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2017 - 08:24 PM (IST)

ट्रैवलिंगः दुनिया में कई जगहें एेसी हैं जहां घूमना खतरे से खाली नहीं। आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते के बारे में बताने जा रहे है जोकि काफी समय पहले बंद कर दिया गया था। हम बात कर रहे है किंग्स पाथ-वे के बारे में। 

आपको बता दें कि साल 2001 में इस रास्ते को बंद कर दिया गया था। दरअसल, यहां से गिरकर कई पर्यटकों की मौत हो चुकी हैं इसलिए इसे बंद कर दिया गया था। इस रास्ते पर चलते हर किसी की सांसे अटकी होती है। जरा सा चूंक से जान जा सकती है लेकिन फिर भी यहां पर कई पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।  2011 के बाद इस रास्ते को सुधारा गया और फिर दोबारा से शुरू किया गया। अब यहां पर आने वाले पर्यटकों की सख्या और भी बढ़ गई है। यहां आकर लोग बंजी जम्पिंग भी करते हैं। इस दौरान लोग अपनी सुरक्षा का पूरा इंतजाम करते है।

4 मील लंबा यह रास्ता हफ्ते में 6 दिन खुलता है। यह रास्ता काफी तंग है, जिसके कारण यहां से एक बार में एक ही व्यक्ति गुजर सकता है। इस रास्ते से निकलने में 3 से 4 घंटे लग जाते है। इस रास्ते पर सफर करने के लिए टिकट बुक करवानी पड़ती है वो भी एडवांस में। रास्ते पर यात्रा करने के दौरान हार्ड हैट पहनना जरूरी है। इस रास्ते को देखकर ही इतना डर लगता है न जाने लोग कैसे इसका सफर करते है। 
 

Punjab Kesari