महिलाओं को बहुत जल्द अपनी गिरफ्त में लेते हैं ये 4 Cancer, जानें लक्षण

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 09:54 AM (IST)

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है और दुनियाभर में हो रही मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण हैं। कैंसर के मरीजों की संख्या दिन- ब- दिन बढ़ती ही जा रही है। वहीं एक रिपोर्ट के मानें तो पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को कैंसर का खतरा रहता है। आइए आज हम आपको बताएंगे इन कैंसर से महिलाओं को होता है सबसे ज्यादा खतरा और क्या होते हैं इसके लक्षण....

महिलाओं को होता है ये 4 कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा

ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा आम है, वहीं ये शहरी महिलाओं में पाया जाता है। ये कैंसर ब्रेस्ट की कोशिकाओं में होता है और ब्रेस्ट में गांठ पड़ना ही इसका सबसे बड़ा लक्षण है।

सर्वाइकल कैंसर

एक रिपोर्ट के हिसाब से साल 2015 में भारत में करीब 63,000 महिलाओं की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर होता है। कैंसर ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV) जो की एक तरह का वायरस का समूह है, वो ही कैंसर की वजह बनता है। ये वायरस महिला की गर्भाशय ग्रीवा (गर्भाशय का सबसे निचला हिस्सा) को संक्रमित करता हैं, जिसके बाद ये शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलने लगता है।

कोलोरेक्टल कैंसर

ये कैंसर शरीर पेट की बड़ी आंत में होता है। इसकी शुरुआत वो वैसे नॉन कैंसरस ट्यूमर से होती है, जिसके बाद पेट में दर्द और ऐंठन जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। 4 से ज्यादा हफ्ते तक मल में बदलाव भी इसके लक्षण हो सकता है, इसलिए इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें।

ओवेरियन कैंसर

ओवेरियन कैंसर का ज्यादातर पता स्टेड 3 या 4 में पता चलता है, जिस वजह से इसे साइलेंट कैंसर भी कहा जाता है। इस कैंसर में अंडाशय में सिस्ट बन जाते हैं। इसके चलते पेल्विस या पेट के निचले हिस्से में दर्द, अपच और बार- बार पेशाब आने जैसी समस्या होती है।

Content Editor

Charanjeet Kaur