Red Carpet Look: अदिति से लेकर तमन्ना तक Cannes पर चला बॉलीवुड हसीनाओं का जादू

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 01:46 PM (IST)

इन दिनों बस कान फिल्म फेस्टिवल की ही चर्चा है। भारत के लिए यह  फेस्टिवल इसलिए खास है क्योंकि इस दौरान बॉलीवुड की कई हसीनाओं  के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिलते हैं। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने रेड कारपेट लुक से सभी का दिल जीतने में कामयाब रही। यह कहना गलत नहीं होगा कि सभी  स्टार ने  अपनी ग्लैमरस मौजूदगी से रेड कार्पेट पर आग लगा दी। तो चलिए नजर डालते हैं उनके अब तक के लुक्स पर


फेस्टिव की शुरुआत में  एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लुई वुइटन के फॉल 2021 कलेक्शन की शिमरी ड्रेस में नजर आई थी।


रेड कार्पेट से पहले बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या डबल कॉम्पेक्ट ड्रिल ब्लेजर और पैंट में नजर आई थी।


कांस में ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला।


कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन दीपिका ने  डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से  स्ट्राइप्ड पैटर्न वाली साड़ी कैरी की थी।


दीपिका पादुकोण के बाद रेड कार्पेट पर पहुंची ऐश्वर्या राय ने  रेड कारपेट के लिए ब्लैक रफल फ्लावर गाउन चुना था।


अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने भी बोल्ड पीले और काले रॉबर्टो कैवल्ली पोशाक में खूब वाहवाही लूटी थी।


कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन दीपिका ने अपने डे टाइम लुक के लिए स्लीक ब्लैक पैंट के साथ फुल स्लीव्स में ब्लैक प्लीटेड शर्ट काे चुना था।


रेड कार्पेट के लिए पूजा हेगड़े ने शानदार फेदर गाउन को चुना था।


अदिति राव हैदरी ने व्हाइट साड़ी के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार डेब्यू किया था।


गॉर्जियस डीवा तमन्ना भाटिया ने भी ब्लैक थाई हाई स्लिट शिमरी गाउन पहनकर लाइमलाइट लूट ली थी।


हर्ट रेड कलर के ऑफ शॉल्डर गाउन के साथ डायमंड नेकपीस ने दीपिका के लुक को रॉयल बना दिया था।

Cannes Film Festival के तीसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने गौरव गुप्ता के स्कल्प्टेड गाउन को चुना था।

 

Content Writer

vasudha