गर्व का पल! ऑस्कर के लिए चुनी गई The kashmir Files,  इन भारतीय फिल्मों ने भी मारी बाजी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2023 - 03:50 PM (IST)

 कश्मीर घाटी में नब्बे के दौर में हुई कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन के विषय पर बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में तहलका मचा चुकी है। तभी तो इस फिल्म को 2023 के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। The Academy of Motion Picture Arts and Sciences ने  शॉर्ट लिस्ट की गई 301 फिल्मों की घोषणा कर दी हैं। 

3 भारतीय फिल्मों ने बनाई अपनी जगह

इस लिस्ट में‘आरआरआर', ‘गंगूबाई काठियावाड़ी', ‘द कश्मीर फाइल्स' और ‘कंतारा' जैसी भारतीय फिल्मों को भी जगह मिल गई है। ‘रिमाइंडर' सूची में ऐसी फिल्में शामिल हैं जो आधिकारिक तौर पर विभिन्न श्रेणियों में दूसरी फिल्मों को टक्कर देंगी। हालांकि केवल सूची में शामिल होने से यह गारंटी नहीं है कि फिल्म 24 जनवरी को घोषित होने वाले अकादमी पुरस्कारों के अंतिम नामांकन में भी होंगी। 

विवेक अग्निहोत्री ने जताई खुशी

 'The Kashmir Files' के निर्देशक और निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अपनी खुशी जाताते हुए ट्वीट कर लिखा-"फिल्म द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर 2023 के लिए फर्स्ट लिस्ट कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह भारत की पांच सिलेक्टिड फिल्मों में से एक है। मैं सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सिनेमा के लिए ये एक बेहतरीन साल है।" उन्होंने आगे लिखा- यह तो बस एक शुरूआत है, अभी तो काफी आगे जाना है। 

301 फिल्मों का हुआ चयन

विवेक अग्निहोत्री ने यह भी बताया कि-  पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और अनुपम खेर सभी कलाकारों को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। 95वें अकादमी पुरस्कार के लिए दुनिया भर से 301 फिल्मों का चयन हुआ है। 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिल्स में ऑस्कर 2023 के मेन इवेंट का आयोजन होना है। बता दें कि हर कैटेगरी में फाइनल नॉमिनेशन के लिए विभिन्न देशों की फिल्में चुनी जाती हैं लेकिन चुनिंदा फिल्में ही टॉप 5 में जगह बना पाती हैं। जो फिल्में कंटेंशन लिस्ट में जगह बना लेती हैं, उन्हें ऑस्कर ज्यूरी मेंबर्स देखते हैं और फिर वोट करते हैं। 

भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि

भारत की ओर से आधिकारिक रूप से ऑस्कर भेजी गई पान नलिन की ‘छेलो शो' के अलावा विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स', मराठी फिल्म ‘मी वसंतराव', ‘तुझ्या साठी काही', आर माधवन की ‘रॉकेटरी: द नंबी इफैक्ट', ‘इराविन निझल' और कन्नड़ फिल्म ‘विक्रांत रोना' भी शामिल थी। भारतीय फिल्म ‘छेलो शो', ‘आरआरआर', ‘ऑल दैट ब्रीथ्स' और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स' पहले ही चार श्रेणियों के लिए ऑस्कर की ‘शॉर्टलिस्ट' में जगह बना चुकी हैं। यह संभवत: पहली बार है जब भारत ने चार श्रेणियों में ऑस्कर ‘शॉर्टलिस्ट' में जगह बनाई है। इस प्रक्रिया के बाद ही अंतिम नामांकनों की घोषणा की जाती है। 
 

Content Writer

vasudha