अनोखा म्यूजियम! जहां इंसानों से लेकर जानवरों तक के प्राइवेट पार्ट

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2016 - 06:11 PM (IST)

लाइफस्टाइल: दुनिया में बहुत से म्यूजियम ऐसे हैं जहां पर ऐसी चीजों को रखा जाता है जो खास होती हैं। कहीं पर मूर्तिया,कंकाल,किताबें,हथियार,विलुप्त प्रजातियों के जानवरों के कंकार के आलावा और भी बहुत-सी चीजों म्यूजियम में रखी जाती हैं। आज हम जिस संग्रहालय की बात कर रहे हैं,वहां पर जानवरों,मछलियों और इंसानों के प्राइवेट पार्ट रखे जाते हैं। इन अलग-अलग किस्म के पार्ट को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। 'आइसलैंडिक फैलोलॉजिकल म्यूजियम' (The Icelandic Phallological Museum) नाम का यह संग्रहालय आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक मे स्तिथ है। यहां पर अब तक 300 से ज्यादा अलग-अलग किस्म के मिले-जुले लिंग संभाल कर रखे गए हैं। जारटार्सन नाम के शख्स ने इसकी शुरूवात मजाक में की और धीरे-धीरे यह मजाक हकीकत बन गया।

आइए जाने इसके कुछ रोचक तथ्यों के बारे में
1. यहां पर आने वाली महिलाओं की गिनती पुरूषों से ज्यादा है। यहां पर पुरूषों के मुकाबले 60 प्रतिशत महिलाएं आती हैं।
2. जारटार्सन का बेटा अब इस अनोखे म्यूज़ियम की देख रेख कर रहा है।
3. यहां पर हर साल लगभग 11000 से भी ज्यादा लोग आते हैं। 
4. दुनिया के बड़े-बड़े बिजनेसमैन इसे खरीदने की पेशकश कर चुके हैं।
5. एक बिजनेस मैन ने इसे खरीदने के लिए 232000 डॉलर का प्रस्ताव भी दे चुके हैं। 
6. 2008 के ओलम्पिक में आइसलैंड की हैंडबॉल टीम के सिल्वर मैजल जीतने की खुशी में टीम के सभी खिलाडियों के कृत्रिम लिंग बनाकर इस संग्रहालय में रखे गए थे। हालांकि लिंग पर किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिखा गया। 
7. अमेरिका के टॉम मिचेल ने अपनी मौत से पहले अपना लिंग म्यूजियम को दान करने की इच्छा जताई।
8. The Final Member नाम की फिल्म भी टॉम मिचेल की इस इच्छा पर बनाई गई है। 
9. यहां पर अब तक 4 लोग अपनी मृत्यू के बाद प्राइवेट पार्ट को गिफ्ट करने का वादा कर चुके हैं। 
10. आइसलैंड के टूरिस्ट गाइड पॉल एरासन म्यूजियम को अपना लिंग दान भी कर चुके हैं। 
11. अमरिका के निवासी जोना फाल्कन ने भी मृत्यु के बाद अपना लिंग म्यूजियम को दान करने की घोषणा की है।

Punjab Kesari