धरती पर स्वर्ग हैं ये बादलों से लिपटे हरे-भरे भारत के सबसे ऊंचे Hill Station

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 06:41 PM (IST)

भारत में आपने कई हिल स्टेशन देख होंगे, लेकिन कभी देश के सबसे ऊचें हिल स्टेशनों पर गए हैं   शायद अभी तक नहीं, हमारे हिसाब से आप उनके बारे में जानते भी नहीं होंगे, तो चलिए आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे सबसे ऊंचे हिल स्टेशनों के बारे में बताते में, जिनके बारे में कहा जाता है कि यहां सर्दियों में सबसे पहले बर्फ देखने को मिलती है। अगर आप जनवरी में नए साल के मौके पर बर्फ देखने जा रहे हैं तो अपनी हिल स्टेशन लिस्ट में इन्हें भी जोड़ सकते हैं।

कल्पा, हिमाचल प्रदेश

कल्पा शिमला से लगभग 251 किलोमीटर दूर है। ये छोटा सा गांव हिमाचल प्रदेश राज्य के अन्य हिल स्टेशनों की तरह इतना लोकप्रिय नहीं है, लेकिन यहां जाने का सपना भी कई टूरिस्ट का रहता है। कल्पा तक आप सांगला से संकरी सड़कों के माध्यम से पहुंच सकते हैं। यहां से आपको कैलाश पहाड़ भी बेहह आसानी से दिख जाएगें। कल्पा इस क्षेत्र के सबसे ऊंचे गांवों में से एक है, जिसकी ऊंचाई करीबन 2,960 मीटर है। वैसे ये व्यवसायिक हिल स्टेशन तो नहीं है, लेकिन हां इस जगह को भी आप घूमने-फिरने के लिए चुन सकते हैं। कल्पा के आसपास आपको कई सेब के बाग भी देखने को मिल जाएंगे। 

ज़ुलुक, सिक्किम

सिक्किम के पूर्वी भाग में बसा ज़ुलुक भी कम खूबसूरत नहीं है, जो कभी तिब्बत में ल्हासा के लिए रेशम व्यापार मार्ग का एक हिस्सा हुआ करता था। 3,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, जुलुक तक गंगटोक या रोंगली से पहुंचा जा सकता है, यहां गांव तक जाने के लिए परमिट प्राप्त करना पड़ता है, क्योंकि ये जगह प्रतिबंधित क्षेत्रों में आती है। हर मौसम में आपको इस जगह के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे, मानसून में हरियाली तो सर्दियों में सफेद बर्फ देखने को मिलेगी। यहां से आपको कंचनजंगा रेंज का स्पष्ट रूप देखने को मिलेगा। थम्बी व्यू पॉइंट, ज़िग ज़ैग पॉइंट या भूल भुलैया, नाथांग घाटी और कुपुप झील यहां की लोकप्रिय जगह हैं।

औली, उत्तराखंड

अब हम बात करेंगे औली की, जो उत्तराखंड के स्कीइंग डेस्टिनेशन के लिए काफी फेमस है। औली में आप साल भर में किसी भी समय में पहुंच सकते हैं। यहां आप जोशीमठ और फिर रोपवे के जरिए आराम से जा सकते हैं। 3,046 मीटर की ऊंचाई के साथ, औली राज्य के सबसे ऊंचे हिल स्टेशनों में से एक है। औली में आर्टिफिशियल झील है जहां आप जा सकते हैं, ये जगह अपनी स्कीइंग एक्टिविटी के लिए भी जानी जाती है। गुरसो बुग्याल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर छत्र कुंड एक छोटी सी झील है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए फेमस है।

चितकुल, हिमाचल प्रदेश

भारत-चीन सीमा से पहले चितकुल को आखिरी गांव के रूप में जाना जाता है। ये हिमाचल प्रदेश राज्य का एक और खूबसूरत हिल स्टेशन है। सर्दियों के दौरान, समुद्र तल से लगभग 3,450 मीटर की ऊंचाई पर होने की वजह से, भारी हिमपात के कारण चितकुल की सड़कें दुर्गम रहती हैं। चितकुल एक बेहद ही हसीन डेस्टिनेशन है, यहां के घास के मैदान, जंगल, सेब के बाग इस जगह को और भी खूबसूरत बना देते हैं।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur