ब्यूटीफुल सिटी Chandigarh की ऐसी भूतिया जगह जहां इंसान क्या परिंदा भी नहीं मारता पर

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2023 - 03:54 PM (IST)

भारत के सबसे खूबसूरतों जगहों में से एक है चंडीगढ़, जहां पर दूर-दूर से पर्यटक घूमने आते हैं। लेकिन इस खूबसूरत शहर में ऐसा भी है कुछ जिससे लोगों की रूह कांपने लगती है। कहा जाता है कि यहां दिन तो क्या रात में भी लोग जाने से डरते हैं। आइए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में...

हॉन्टेड हाउस, सेक्टर 16

इस चहलपहल वाले शहर में हॉन्टेड हाउस एक बेहद डरावनी जगह। यहां से गुजरने वाले लोग कई गतिविधियों को महसूस करते हैं, जो दिल की धड़कन रोकने के लिए काफी है। कहा जाता है कि यहां पर एक स्टूडेंट का साया है  जिसने कुछ साल पहले यहां आत्महत्या कर ली थी। कई लोगों ने तो यहां कई तरह से इस जगह की असामान्य गतिविधि को महसूस किया है। ये जगह देश की सबसे भूतिया जगहों में से एक है।

चड़ीगढ़ का रेलवे स्टेशन

कहा जाता है कि चड़ीगढ़ रेलवे स्टेशन का एक कमरा बहुत भूतिया है। इस कमरे में एक बुरी आत्मा है जो लोगों को परेशान करती हैं। बताया जाता है कि अगर कोई भी यहां नहाने के लिए बाथरूम में जाता है, तो वो आत्मा झांकते हुए नजर आती है। यही वजह है कि इस कमरे को अक्सर बंद ही करके रखते हैं। 

सावित्री बाई फुले हॉस्टल

शहर के बड़े हॉस्टल की लिस्ट में शुमर सावित्री बाई फुले हॉस्टल में रह रहे लोगों का कहना है कि यहां सिर कटा भूत है। उसे अकसर अक्सर कमरों की खिड़कियों और गैलरी में देखा जा सकता है। ऐसी घटनाओं के बारे में छात्रों ने हॉस्टल प्रशासन को भी बताया है, लेकिन सिर कटा भूत कहां है कैसा दिखता है ये राज अभी भी राज ही बना हुआ है। इसकी वजह से तो कई छात्रों ने डर की वजह से हॉस्टल भी छोड़ दिया है।

सुखना लेक


सुखना लेक एक खूबसूरत झील है जो सूर्योदय के दौरान तो और भी ज्यादा हसीन लगती है। ये इस जगह की बेहद ही फेमस जगह है। हाल ही में इसे चंडीगढ़ की सबसे भूतिया जगहों में भी गिना जाता है। आपको बता दें, इस झील में कई साल पहले कई मौतें हुई थी, इसकी वजह से भी ये जगह भूतिया हो गई है। रात के समय ये जगह एकदम दलदली और बंजर लगती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस जगह पर कई बुरी आत्माओं का साया है।

हॉन्टेड ब्रिज, सेक्टर 16 

सेक्टर 16 में जनरल हॉस्पिटल के रास्ते में आपको पुल दिखाई देगा, जिसकी गिनती भूतिया जगहों में शामिल है। यहां आने वाले लोगों का मानना है कि यहां सफेद कपड़ों एक लड़की की आत्मा घूमती रहती है। इस वजह से भी यहां रात के समय कोई भी नहीं आता। यही कारण है कि इस ब्रिज को हॉन्टेज ब्रिज कहते हैं।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur