Touching Moment: बीच में शादी रोक कर दूल्हे ने पूछा सवाल, दुल्हन ने रोते हुए दिया ये जवाब

punjabkesari.in Wednesday, Jun 25, 2025 - 12:52 PM (IST)

नारी डेस्क:  शादी साथ जन्मों का वो प्यारा बंधन है, जो हर दिन और भी मधुर होता जा रहा है।  जहां एक तरफ कुछ लोगों ने इस पवित्र बंधन काे मजाक बनाकर रख लिया है तो वहीं एक ऐसे कपल का एक वीडियो सामने आया है जिन्होंने रिश्ते की अहमियत समझा दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Kumar (@raju_suba_)


सोशल मीडिया पर दक्षिण भारतीय शादी का एक वीडियाे वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे ने मंगलसूत्र बांधने से ठीक पहले रुककर दुल्हन की आंखों में देखा और धीरे से पूछा, “क्या मैं करूं?” इस सवाल से दुल्हन कुछ पलों के लिए हैरान हो जाती है फिर उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह मुस्कुराकर सिर हिलाकर सहमति दे देती है। इसके बाद ही दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाया। 


वायरल क्लिप ने ऑनलाइन लोगों का दिल जीत लिया है, कई लोगों ने दूल्हे के विचारशील हाव-भाव की प्रशंसा करते हुए इसे आधुनिक विवाहों में आपसी सम्मान का एक शक्तिशाली प्रतीक बताया है। एक यूजर ने लिखा- “ये बस एक सवाल नहीं था, यह भावनाओं की गहराई और रिश्तों में बराबरी का प्रतीक है।” यह वीडियो समाज में बदलते हुए विवाह संस्कारों की दिशा की ओर भी इशारा करता है, जहां हर रस्म में दोनों पक्षों की भावनाओं को महत्व दिया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static