इतिहास के पन्नों की खूबसूरत झलक हैं ये 5 Museum , एक बार जरूर करें एक्सपलोर

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 01:54 PM (IST)

हर साल 18 मई का दिन इंटरनेशनल म्यूजियम डे के तौर पर मनया जाता है। म्यूजिम में आप उस जगह की संस्कृति, वास्तुकला से  रू-ब-रू होते हैं। पूरे विश्व में कई म्यूजियम हैं, जिनकी अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। ऐसे में आज आपको हम कुछ दिलचस्प म्यूजियम के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए।

इम्पीरियल वॉर म्यूजियम, इंग्लैंड

ये म्यूजिम पर्यटकोंके बीच काफी लोकप्रिय है। इस म्यूजियम का निर्माण प्रथम युद्ध के दौरान किया गया था। अगर आपको आधुनिक इतिहास में रूचि हैं, तो एक बार इस म्यूजियम को देखने जरूर जाएं। इस म्यूजियम में जाने का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक है।

उफ्फी गैलरी, इटली

इटली के खूबसूरत शहर फ्लोरेंस में उफ्फी गैलरी स्थित है। ये दुनिया के मशहूर बड़े म्यूजियम में से एक माना जाता है। यह म्यूजियम अपनी मनमोहक काला प्रदर्शनी से पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस म्यूजिम में महान कलकारों जैसे बॉटलिकली, गियट्टी, सिमाब्यू, माइकल एंजलो, लियोनार्डो दा विंची और राफेलो द्वारा बनाए गए कलाकृतियां आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। यहां एंट्री का समय सुबह 8.15 से शाम 6.30 बजे तक रहता है। हर सोमवार को ये म्यूजियम बंद रहता है।

द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क

मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट का निर्माण सन 1872 में किया गया था। यह संग्राहलय गॉथिक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां मानव इतिहास कला के लगभग हर रूप को देख सकते हैं। सालों भर इस म्यूजियम में पर्यटकों की बड़ी संख्या में भीड़ होती है। इस म्यूजियम में प्रवेश का समय सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक है। हर मंगलवार और बुधवार को यह म्यूजियम बंद रहता है।

ब्रिटिश म्यूजियम, लंदन

ब्रिटिश म्यूजियम दुनिया के प्रसिद्ध संग्राहलयों  में से एक माना जाता है। ये ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित है। इस म्यूजियम की स्थापना सन 1753 में हुई थी, इसे मानव इतिहास के संग्रहालय के रुप में जाना जाता है। यहां जाने का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का है। आपको यहां कोई एंट्री फीस नहीं देनी होती है।

वेटिकन म्यूजियम, इटली

यह म्यूजियम रोम के वेटिकन सिटी में स्थित है। वेटिकन म्यूजियम दुनिया के सबसे पुराने और सबसे अधिक देखे जाने वाले म्यूजियम में से एक है। इस संग्राहल की स्थापना पोप जूलियस द्वितीय ने छठी शताब्दी में की थी। अगर आप इटली घूमने जाएं, तो इस म्यूजियम को जरूर देखें।

Content Editor

Charanjeet Kaur