Fashion में Aishwarya को टक्कर देती हैं Shweta, देखिए ननद भाभी की 5 stylish dresses

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2023 - 03:13 PM (IST)

ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू हैं ये बात तो सब जानते हैं लेकिन ऐश्वर्या विश्व सुंदरी भी रह चुकी हैं। उनका फैशन और स्टाइल लोगों को बहुत पसंद आता है लेकिन फैशन के मामले में उनकी ननद श्वेता बच्चन भी कुछ कम नहीं हैं। फैशन में वह अपनी भाभी को कड़ी चक्कर देती हैं चलिए आपको दोनों की ही कुछ बेस्ट ड्रेसेज दिखाते हैं और इन्हें देखकर आप बताइए कि आपको किसकी ड्रेसेज ज्यादा क्लासी लगती हैं।

1. कल द आर्चीज की स्क्रीनिंग पर दोनों भाभी- ननद ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई। ऐश्वर्या ने जहां कोर्ट स्टाइल लोन्ग कुर्ता और प्लाजो वियर किया था। वहीं श्वेता की फ्लोर लेंथ ब्लैक ड्रेस में दिखीं। ऐश्वर्या के सूट पर व्हाइट कलर की बड़ी फ्लोरल एम्ब्रायडरी थी। श्वेता का लुक किसी भी तरह से कम नहीं लगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

2. इससे पहले नीता अंबानी के कल्चरल इवेंट में श्वेता और ऐश्वर्या दोनों ही कई बार शिरकत दे चुकी हैं। एनएमएसीसी के ओपनिंग इवेंट के 2 दूसरे दिन श्वेता दुल्हन बनकर पहुंची थी। अबू जानी संदीप खोसला के ब्राइडल रेड लहंगे में श्वेता बहुत प्यारी लग रही थी। इसके साथ चोली काफी सेक्सी स्टिच की गई थी और श्वेता ने केप स्टाइल में दुपट्टा कैरी किया था। श्वेता ने नाक में नथ भी पहनी थी जो लोगों को काफी अट्रैक्टिव लगी।

इसी इवेंट में  ऐश्वर्या भी बेटी के साथ आई थी। ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर का शरारा सूट पहना था। जिस पर गोटा-पट्टी वर्क था। दुपट्टा के बॉर्डर पर भी हैवी वर्क था।



3. ईशा अंबानी की एक पार्टी में श्वेता बच्चन रैड कलर की जयपुरी बांधनी साड़ी में लाइमलाइट चुरा कर ले गई थी। अपनी ट्रडीशनल साड़ी को उन्होंने ट्यूब ब्लाउज पहनकर मॉडर्न ट्विस्ट दिय़ा। इसके साथ उन्होंने पंजाबी जूती वियर की थी।

वहीं ऐश्वर्या का ये ग्रीन अनारकली सूट देखिए जो उन्होंने अनंत अंबानी की एंगेजमेंट पार्टी में पहना था। 



4. आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में ऐश्वर्या साड़ी में नजर आई थी। जहां ऐश्वर्या ब्राउन गोल्डन शेड देने वाली हैवी साड़ी पहनी थी,

वहीं श्वेता व्हाइट कलर की फ्रील ड्रेस पहनी थी जो साड़ी स्टाइल में थी।



5. आकाश-श्लोका की रिसेप्शन पार्टी में भी दोनों नजर आई थी। श्वेता ने जहां क्रीम कलर के शरारा सूट में दिखी थी,

वहीं ऐश्वर्या ने ब्लश पिंक लहंगा पहना था। लोगों को श्वेता से ज्यादा ऐश्वर्या का लहंगा पसंद आया था।

 

Content Writer

Vandana