हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर, चेहरे पर मुस्कान...शादी के बाद कुछ ऐसा था इन न्यूली वेड एक्ट्रेसेस का First Look

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 01:12 PM (IST)

हर नई नवेली दुल्हन चाहती है कि शादी के बाद उसका लुक ऐसा हो कि लोग उसे बस देखते ही रह जाएं। जब बात बी- टाउन की एक्ट्रेस की हो तो लोगों की excitment कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। हर कोई जानना चाहता है कि उनके चहेती स्टार शादी के बाद कैसी नजर आती है। हाल ही में साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी भी शादी के बंधन में बंध गए हैं, ऐसे में नई-नवेली दुल्हन ने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया। हंसिका की तरह ये  एक्ट्रेस भी शादी के बाद बेहद खूबसूरत नजर आई थी। चलिए नजर डालते हैं इन सभी के लुक पर।


हंसिका मोटवानी

सबसे पहले बात करते हैं नई नवेली दुल्हन हंसिका मोटवानी की जो ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी।  हंसिका जहां हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर और पिंक कलर के सूट में कहर ढा रही थी तो वहीं उनके जीनवसाथी हल्के गुलाबी रंग के कुर्ता-पजामा में काफी जच रहे थे। 


कैटरीना कैफ 

सभी की चहेती कैटरीना कैफ हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर भरकर पहली बार जब लोगों के सामने आईं  तो उनकी एक झलक देखने के लिए सभी बेकाबू हुए जा रहे थे। पिंक सलवार सूट में नई नवेली दुल्हन शर्माती दिखाई दी थी। विक्की के साथ उनकी जोड़ी कमाल दिख रही थी।


यामी गौतम

एक्ट्रेस यामी गौतम जितनी खूबसूरत दुल्हन के रूप दिखी उतनी ही प्यारी वह लग रही थी शादी के बाद। ग्रीन कलर की साड़ी, मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा पहने यामी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी।

अंकिता लोखंडे

इस लिस्ट में  एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को कैसे भूल सकते हैं। नई नवेली दुल्हन बनीं अंकिता नीले रंग की साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थी।  गले में हार, मंगलसूत्र और हाथ में हीरे की अंगूठी उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थी। 


आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट ने अपने First Look से सभी को हैरान कर दिया था। शादी के बाद वह सिंपल फ्लोरल प्रिंट वाले सलवार सूट में नजर आई थी। न्यूली वेड आलिया के इसस लुक को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। 

मौनी रॉय 

मौनी रॉय भी नई नवेली दुल्हन के रूप में काफी सुंदर लग रही थी। एक्ट्रेस ने लाल बनारसी सिल्क की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और भारी ईयररिंग्स पेयर किए थे। मौनी ने अपने लुक को सिंदूर, खुले बाल और मेकअप से कंप्लीट किया था। 
 

Content Writer

vasudha