तीसरी लहर की आहट! झारखंड में पहली मौत, ओमिक्रोन ने ले ली नाइजीरिया से लौटे शख्स की जान

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 11:04 AM (IST)

औपचारिक रूप से कोविड की तीसरी लहर की घोषणा होने के बाद देश में संक्रमण से मौत का पहला मामला  झारखंड  से सामने आया है। वहीं ओमिक्रोन की चपेट में आने से  महाराष्ट्र के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 52 वर्षीय मृतक हाल ही में नाइजीरिया से महाराष्ट्र लौटा था। 


60 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार झारखंड  में वीरवार को संक्रमण के 482 नये मामले आए हैं जिनमें से 246 प्रांतीय राजधानी रांची से हैं। खबरों की मानें ताे रांची के राज अस्पताल में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, वह कोरोना वायरस से संक्रमित थी। कई अन्य बीमारियों से पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


झारखंड  में नहीं है एक भी सिक्वेंसिंग मशीन 

 बड़ी बात यह है कि  राज्य में फिलहाल जीनोम सिक्वेंसिंग की एक भी मशीन नहीं है, इसलिए नमूनों को जांच के लिए ओडिशा भेजा जाता है।ओडिशा से रिपोर्ट आने में 15 दिन से एक महीने का वक्त लगता है, इसलिए राज्य में अभी तक किसी के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।


नाइजीरिया से लौटा था ओमिक्रोन का मरीज 

वहीं  ओमिक्रोन से पहली मौत की बात करें तो वह शख्स हाल ही में नाइजीरिया से लौटा था। पिंपरी चिंचवाड में इस शख्स का इलाज चल रहा था। ये शख्स करीब 13 साल से डायबिटीज से पीड़ित था। पिछली बार की तरह ही महाराष्ट्र एक बार फिर सबसे ज्यादा संकट में नजर आ रहा है। 

Content Writer

vasudha